15 अप्रैल को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का एलान किया था. इसटीम में अंबाती रायडू और ऋषभ पंत को नहीं शामिल किया गया था जिस पर कई क्रिकेटएक्सपर्ट ने हैरानी जताई थी. रायडू को चौथे स्थान के लिए सबसे फिट ऑप्शन के तौर परदेखा जा रहा था लेकिन पिछले कुछ मैच में उनके परफॉरमेंस को देखते हुए उनको वर्ल्डकप की टीम से बाहर रखा गया. वर्ल्ड कप में नहीं शामिल किए जाने पर रायडू ने एकमजेदार ट्वीट किया है. रायडू ने ट्विटर पर लिखा- वर्ल्ड कप देखने के लिए अभी-अभी 3Dग्लास का एक नया सेट आर्डर किया है. 😉😋 ट्वीट देखिए.Just Ordered a new set of 3d glasses to watch the world cup 😉😋..— Ambati Rayudu (@RayuduAmbati) April 16, 2019 3D ग्लास के पीछे यह कारण हैइंडियन क्रिकेट टीम के मेन सलेक्टर एम एस के प्रसाद ने टीम चुनने को लेकर कहा था कि- चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के बाद हमने चौथे स्थान पर कई खिलाड़ी को मौके दिए. कइयों कोआजमाया. रायडू को हमने कुछ और मौके दिए. विजय शंकर एक 3 डायमेंशनल प्लेयर हैं. हमचौथे स्थान पर विजय के साथ शुरुआत करने को देख रहे हैं. अब आप 3D कनेक्शन समझ गएहोंगे. वर्ल्ड कप 2019 की हर छोटी-बड़ी खबर को पढ़ने-देखने के लिए लल्लनटॉप पर बनेरहें.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- CWC 2019: अंबाती रायडू को टीम में जगह न मिलने का क्या कारण है?