इन दोनों भाइयों के साथ IPL में जो इत्तेफाक हुआ, वैसा तो सिर्फ हिंदी फिल्मों में होता है
राम और श्याम, सीता और गीता, राम-लखन के बाद ये लेटेस्ट है...
Advertisement

टॉम करन और सैम करन
Quick AI Highlights
Click here to view more
मनमोहन देसाई की फिल्में ध्यान है? इनकी फिल्मों में इत्तेफाक का बड़ा रोल हुआ करता था. अमर अकबर एंथनी फिल्म में जब तीन भाई एक साथ ही मां को खून दे रहे होते हैं. तीनों भाई कैसे मिलते हैं इसके पीछे अलग ही इत्तेफाक था. जुड़वा (पुरानी वाली) फिल्म में जब एक भाई को चोट लगती थी तो दूसरे भाई को दर्द होता था. एक फिल्म में तो बिछड़े हुए दो भाई एक लॉकेट की वजह से इत्तेफाकन मिल जाते हैं. ऐसा सिर्फ मनमोहन की फिल्मों में नहीं था आप गौर करेंगे तो अधिकतर हिंदी फिल्मों में यह इत्तेफाक आपको दिख जाएगी.
ऐसा ही एक इत्तेफाक हुआ है आईपीएल में. ये दो भाइयों की कहानी है. दोनों इंग्लैंड से हैं. नाम है टॉम करन और सैम करन. टॉम ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया तो सैम ने 2019 में. टॉम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल 1 करोड़ रुपए में खरीदा तो सैम को इस साल किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.20 करोड़ रुपए में. सैम को खरीदने के लिए बेंगलोर ने भी जोर लगाया था लेकी बाजी मारी पंजाब ने. दोनों भाई ऑलराउंडर हैं. दोनों भाइयों की बॉलिंग में ज्यादा बेहतर दिखते हैं. इन दोनों भाई का आईपीएल कनेक्शन जानिए.
IPL के अपने पहले मैच में टॉम करन की बॉलिंग स्टैट्स देखिए. 3 ओवर किए. 39 रन पिटे. 2 विकेट लिए. 13 की औसत से रन पिटे.
IPL के अपने पहले मैच में सैम करन की बॉलिंग स्टैट्स देखिए. 4 ओवर किए. 52 रन पिटे. 2 विकेट लिए. 13 की औसत से रन पिटे.
भाइयों की जोड़ी
भारत में देखें तो अमरनाथ ब्रदर्स का नाम रहा है. इसके बाद पठान ब्रदर्स (इरफान पठान और युसूफ पठान) और अब पंड्या ब्रदर्स (हार्दिक पंड्या और कृणाल पंड्या) का कमाल जारी है.
ऑस्ट्रेलियाई भाइयों की जोड़ी नामी भी रही है. इसमें इयान चैपल और ग्रेग चैपल, स्टीव वॉ और मार्क वॉ, शॉन मार्श शौर मिशेल मार्श, माइक हसी और डेविड हसी, ब्रेट ली और शेन ली जैसे नाम प्रमुख हैं.
वीडियो- IPL 2019: मुंबई के लिए पहले ही मैच में युवराज ने अपना फॉर्म दिखा दिया है
वीडियो- IPL 2019: मुंबई के लिए पहले ही मैच में युवराज ने अपना फॉर्म दिखा दिया है

