The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • CSK vs KKR, IPL 2022 : MS Dhoni, Shreyas Iyer, Sheldon Jackson, Shivam Dube Top twitter trends in Chennai vs Kolkata Match IPL season 15 in Wankhede

महेंद्र सिंह धोनी के सामने कौन कर गया 5G स्टंपिंग?

थला के आगे छा गया KKR का ये दिग्गज.

Advertisement
Img The Lallantop
जीत के बाद श्रेयस अय्यर और शेल्डन जैक्सन (फोटो क्रेडिट : PTI)
pic
अविनाश आर्यन
26 मार्च 2022 (अपडेटेड: 26 मार्च 2022, 08:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
IPL 2022 का शानदार आगाज हो चुका है. टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में KKR ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से मात दी. इस जीत के हीरो उमेश यादव रहे. उमेश ने KKR के लिए अपने वापसी मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया. इससे पहले कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. चेन्नई की शुरुआत ठीक नहीं रही. IPL 2021 के ऑरेंज कैप विनर रुतुराज गायकवाड़ खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. जबकि डेवन कॉन्वे तीन रन बनाकर आउट हुए. रॉबिन उथप्पा ने 28 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान रविन्द्र जडेजा ने 26 रन बनाए. निचले क्रम में एमएस धोनी ने 38 गेंद में 50 रन की पारी खेली. जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था. चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर्स में 131 रन बनाए. KKR की तरफ से उमेश यादव ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 20 रन देकर दो विकेट झटके. वरुण चक्रवर्ती और रसल को एक-एक विकेट मिला. जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. अजिंक्य रहाणे ने 34 गेंद में 44 रन की पारी खेली. जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल रहा. वहीं वेंकटेश अय्यर ने 16 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 20 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से डीजे ब्रावो सबसे सफल गेंदबाज रहे. ब्रावो ने KKR के तीन बल्लेबाजों को आउट किया. बता दें कि CSKvsKKR के दौरान ट्विटर खूब एक्टिव रहा. लोगों ने जमकर ट्वीट किये और हैशटैग चलाए. इसी सिलसिले में हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही चार टॉप ट्विटर ट्रेंड्स के बारे में. #Dhoni ट्रेंड्स में सबसे टॉप पर एमएस धोनी रहे. चेन्नई के पूर्व कप्तान ने KKR के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए पचासा ठोका. अपनी पारी में धोनी ने सात चौके और एक छक्का भी लगाया. धोनी की धुआंधार बल्लेबाजी देख एक यूजर ने लिखा,
Image embed
#SheldonJackson ट्रेंड्स में दूसरे नंबर पर शेल्डन जैक्सन रहे. KKR ने पहले ही मैच में शेल्डन को न सिर्फ मौका दिया, बल्कि सैम बिलिंग्स के होते हुए भी उनसे विकेटकीपिंग कराई. जैक्सन ने मैच में एक तेज स्टम्पिंग भी की, जिसकी वजह से वह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे. एक यूजर ने लिखा,
Image embed
#ShreyasIyer ट्रेंड्स में तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर रहे. KKR के नए कप्तान श्रेयस ने शानदार कप्तानी और बल्लेबाजी की. अपनी टीम को पहले ही मैच में जीत दिलाई. इस पर एक यूजर ने लिखा,
'वेल डन श्रेयस अय्यर. उन्होंने चेन्नई के खिलाफ बेहतरीन जीत के साथ KKR के लिए अपना कप्तानी कार्यकाल शुरू किया. ये KKR और श्रेयस अय्यर का नया एरा है.'
#ShivamDube ट्रेंड्स में शिवम दुबे भी शामिल रहे. चेन्नई के इस ऑलराउंडडर ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. दुबे छह गेंद में तीन रन बनाकर आउट हुए. इस पर एक यूजर ने लिखा,
Image embed
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का अब अगला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स से 31 मार्च को है. ये मुकाबला ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं KKR अपना दूसरा मुकाबला 30 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलेगी.

Advertisement

Advertisement

()