The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • CSK sign Akash Madhwal as a replacement for Ayush Mhatre ipl 2026

CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह क्यों आकाश मधवाल को दिया मौका?

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान Ayush Mhatre ने CSK के लिए इस सत्र में शानदार शुरुआत की थी. उन्होंने छह मैच में दो अर्धशतक बनाए, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी.

Advertisement
pic
23 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:52 PM IST)
csk, ipl 2026, akash madhwal
चेन्नई सुपर किंग्स में हुई आकाश मधवाल की एंट्री. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) का रिप्लेसमेंट चुन लिया है. म्हात्रे शानदार फॉर्म में थे, लेकिन चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे. चेन्नई ने उनकी जगह तेज गेंदबाज आकाश मधवाल (Aakash Madhwal) को टीम में शामिल कर लिया है. लेकिन, आखिर चेन्नई ने एक बैटर की जगह मधवाल को क्यों चुना? जवाब साफ है, टीम को फिलहाल एक बैटर से ज्यादा गेंदबाज की जरूरत है.  

म्हात्रे की जगह मधवाल को मिला मौका

भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान म्हात्रे ने सीएसके के लिए इस सीजन में शानदार शुरुआत की थी. उन्होंने छह मैच में दो फिफ्टी बनाई. लेकिन, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें बाईं हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी. यह टीम के लिए बड़ा झटका था. हालांकि, अब आकाश को देखकर लग रहा है कि टीम के पास पहले से ही आयुष का रिप्लेसमेंट है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में यह नजर भी आया. टीम ने तीसरे नंबर पर सरफराज खान को मौका दिया. अगर सरफराज न भी होते तो उर्विल पटेल के तौर पर भी टीम के पास अच्छा ऑप्शन था. अपनी मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप को ध्यान में रखते हुए टीम ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने का फैसला किया. 

कौन हैं आकाश मधवाल?

टीम ने अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए 30 लाख रुपए में आकाश मधवाल को जोड़ा है. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. आकाश पिछले आईपीएल सीजन राजस्थान रॉयल्स के स्क्वाड का हिस्सा थे. उस सीजन उन्हें सिर्फ 4 ही मुकाबलों में ही प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जिसमें उन्होंने 4 विकेट हासिल किए. हालांकि, इस सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था. प्लेयर ऑक्शन में भी किसी फ्रेंचाइजी ने उनको अपना हिस्सा नहीं बनाया था. 

आकाश की ताकत

मधवाल की सबसे खास बात यह है कि वह डेथ में शानदार गेंदबाजी करते हैं. ऐसे में टीम के लिए उनका अच्छा सौदा है. आकाश की सटीक यॉकर्स और शॉर्ट बॉल उनकी सबसे बड़ी ताकत है. एक और चीज जिसके लिए आकाश की तारीफ होती है वह है उनका कंपोजर. आकाश छक्के-चौके पड़ने के बावजूद भी संयम नहीं खोते हैं. वह कवर अप करने में यकीन रखते हैं. 

मधवाल ने इस सीजन की शुरुआत में सीएसके के लिए ट्रायल्स दिए थे. 32 साल के इस खिलाड़ी के नाम पांच विकेट लेने का कारनामा भी दर्ज है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए अपने पहले ही सत्र में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में पांच रन देकर पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था. 

यह भी पढ़ें- बुमराह का वर्कलोड मैनेज करने के लिए BCCI का ‘मास्टरप्लान’, कहीं भारी न पड़ जाए? 

आईपीएल में अब तक आकाश मधवाल ने तीन सीजन में खेलते हुए कुल 17 मैच खेले हैं, जिसमें उनके प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो वह 25.65 के औसत से 23 विकेट हासिल करने में कामयाब रहे हैं. आकाश मधवाल के इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए तो वह 10.06 का रहा है.

वीडियो: आईपीएल 2026 में अभी तक रियान पराग का बल्ला नहीं चला, टीम क्या गणित लगा रही?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()