'गेंद बल्ले पर नहीं आई,' संजू के बचाव में CSK के हेड कोच प्लेमिंग बोले- 'टेंशन की बात नहीं है'
संजू सैमसन (Sanju Samson) ने IPL 2026 में अब तक बहुत धीमी शुरुआत की है. पिछले दो मैचों में उन्होंने सिर्फ 13 रन बनाए हैं. इसके बावजूद CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने संजू का बचाव किया है.

संजू सैमसन (Sanju Samson) IPL 2026 में अभी तक अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए हैं. 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के खिलाफ मैच में उनका बल्ला फिर शांत रहा. इस मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया. IPL के 19वें सीजन में चेन्नई की टीम शुरुआती 2 मैच लगातार हार चुकी है.
टूर्नामेंट में संजू ने अभी तक निराश किया है. इसकी वजह से उन पर सवाल उठ रहे हैं. इसके बावजूद, टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने स्टार बैटर का बचाव किया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि संजू की क्वालिटी पर कोई सवाल नहीं है. यह बस टाइम की बात है.
अच्छी शुरुआत करने में नाकामसंजू सैमसन IPL के 19वें सीजन में लगातार दो मैचों में स्ट्रगल करते दिखे. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ वह 7 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ भी संजू कुछ खास नहीं कर पाए. इस मुकाबले में वह 7 गेंद पर 7 रन बना पाए. उन्हें दोनों बार मीडियम पेसर बॉलर ने आउट किया. राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्हें नांद्रे बर्गर ने आउट किया था. वहीं, पंजाब के खिलाफ मुकाबले में संजू को जेवियर बार्टलेट ने पवेलियन की रहा दिखाई.
हेड कोच ने किया बचावIPL 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले, जब संजू सैमसन राजस्थान से ट्रेड होकर CSK पहुंचे, तो उनसे काफी उम्मीद थी. उनसे उम्मीद इसलिए भी थी क्योंकि T20 वर्ल्ड कप में वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे थे. लेकिन, IPL के पिछले 2 मैचों में सिर्फ 13 रन बनाने की वजह से उनकी आलोचना हो रही है. 3 अप्रैल को पंजाब से हारने के बाद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने संजू सैमसन को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने सब्र रखने की सलाह दी.
मैच के बाद बात करते हुए स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा,
CSK पर प्रेशरसंजू हर बार रन नहीं बना सकेंगे. यह T20 क्रिकेट है और बस गेंद उनके बल्ले पर नहीं आई. लेकिन, वे अच्छी फॉर्म में हैं. वे अच्छी ट्रेनिंग भी कर रहे हैं. संजू जब बेहतर खेलते हैं, तो अक्सर मैच विनर होते हैं. इसलिए दो इनिंग्स चिंता की बात नहीं हैं.
टीम के लिए जहां एक तरफ संजू की फॉर्म चिंता का विषय है, वहीं दूसरी तरफ CSK पर प्रेशर बढ़ गया है. पंजाब के खिलाफ 209 रन बनाकर मैच हार जाना टीम के लिए बड़ा झटका है. पिछले सीजन से देखा जाए, तो CSK की टीम अपने होम ग्राउंड पर भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई है.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर नहीं मना पाएंगे जीत की खुशी! लगातार दूसरी बार जेब पर हुई बड़ी चोट
बीते सीजन उसने अपने होम ग्राउंड पर लगातार 5 मैच हारे थे. वहीं, इस सीजन वह एक मैच चिदंबरम स्टेडियम में हार चुकी है. इस तरह चेन्नई की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर लगातार 6 मैच हारे हैं. CSK ने अपने होम ग्राउंड पर लास्ट मैच 23 मार्च 2025 को जीता था.
कोई भी टीम हो, अक्सर अपने होम ग्राउंड पर ज्यादा मैच जीतती है. क्योंकि टीम अपने ग्राउंड की पिच और हालात से अच्छी तरह वाकिफ होती है. लेकिन पिछले एक साल से CSK की टीम इसका फायदा नहीं उठा पाई है. एक वक्त ऐसा था जब सीएसके की टीम अपने गढ़ में बहुत मजबूत मानी जाती थी. तब उसे हराना हर टीम के लिए मुश्किल होता था. लेकिन, IPL 2025 से उसकी मजबूत दीवार दरक गई है.
वीडियो: बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने संजू सैमसन को लेकर क्या बताया?

.webp?width=60)
