क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड में आते ही जलवा दिखाना शुरू कर दियाहै. रोनाल्डो ने न्यू कासल यूनाइटेड के खिलाफ दो गोल मारे और ओल्ड ट्रैफर्ड मेंमैनचेस्टर यूनाइटेड ने 4-1 से शानदार जीत हासिल कर ली. इस जीत के साथ ही मैनचेस्टरयूनाइटेड की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गयी है. चार मैचों में टीम के 10अंक है. बता दें कि रोनाल्डो की वापसी ने खूब सुर्खियां बटोरी. 12 सालों के बादरोनाल्डो यूनाइटेड के लिए खेल रहे थे. मुकाबला देखने आए लगभग 74 हजार दर्शकों कोउनसे मजेदार खेल की उम्मीद थी. और पुर्तगाली स्टार ने किसी को निराश भी नहीं किया.#Ronaldo ने दागा पहला गोल मैच के पहले 45 मिनट में दोनों ही टीमें गोल नहीं करसकीं. पहले हाफ के इंजरी टाइम (45+2) में पॉल पोग्बा ने मेसन ग्रीनवुड को एक शानदारपास दिया. इसके बाद मेसन ग्रीनवुड ने गोलपोस्ट की तरफ दे मारा. गोलकीपर ने रोकालेकिन बॉल छिटक गयी. रोनाल्डो गोलपोस्ट के बेहद करीब ही थे. और उन्होंने गोल देमारा. ओल्ड ट्रैफर्ड में खुशियों की लहर दौड़ गयी. 36 साल के इस फुटबॉलर ने अपनीवापसी का पहला गोल दागा. हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा.It had to be him@Cristiano#MUFC | #MUNNEW — Manchester United (@ManUtd) September 11, 2021हालांकि, 56वें मिनट में न्यू कासल के हैवियर मैनक्विलो ने गोल दाग स्कोर को 1-1 सेबराबर कर दिया. लेकिन न्यू कासल की खुशी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. एक बार फिररोनाल्डो ने यूनाइटेड को बढ़त दिलाई. #New Castle United को 4-1 से धोया मुकाबले के62वें मिनट में ल्यूक शॉ के शानदार असिस्ट को रोनाल्डो ने गोल में तब्दील कर दिया.इसके बाद 80वें मिनट में पुर्तगाल के ही ब्रूनो फर्नांडेज ने बहती गंगा में हाथधोया. ब्रूनो ने पोग्बा के शानदार असिस्ट को गोल में बदल दिया. यूनाइटेड 3-1 सेआगे. जबकि एक्स्ट्रा टाइम में जेस्सी लिंगार्ड ने भी गोल दागा. मैनचेस्टर यूनाइटेडने न्यू कासल यूनाइटेड पर 4-1 से धमाकेदार जीत हासिल की. मैनचेस्टर यूनाइटेड की 4मैचों में ये तीसरी जीत है.What a day What a result WHAT A TEAM ❤️#MUFC | #MUNNEW— Manchester United (@ManUtd) September 11, 2021 बता दें कि क्रिस्टियानोरोनाल्डो से टीम और फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीदें है. यूनाइटेड की टीम 2012-13 केबाद से EPL का खिताब नहीं जीत सकी है. जबकि आखिरी बार टीम ने UEFA चैंपियंस लीग काखिताब 2007-08 सीजन में ही जीता था.