Coldplay के कॉन्सर्ट में पहुंचे Bumrah, क्रिस मार्टिन ने बताया क्यों हैं उनके फेवरिट
Jasprit Bumrah 26 जनवरी को इंटरनेशनल बैंड Coldplay के शो में पहुंचे. यहां उन्होंने जमकर इंजॉय किया. बैंड के फेमस मेन सिंगर Chris Martin ने बुमराह के लिए सॉन्ग डेडिकेट किया.

इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार फास्ट बॉलर Jasprit Bumrah 26 जनवरी को इंटरनेशनल बैंड Coldplay के शो में पहुंचे. Coldplay का आखिरी कॉन्सर्ट अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में हुआ. स्टेडियम में खचाखच भरा हुआ था. यहां उन्होंने जमकर मस्ती की. दुनियाभर में फेमस कोल्डप्ले बैंड के करोड़ों लोग दीवाने हैं. इस दौरान बैंड के फेमस मेन सिंगर Chris Martin ने बुमराह के लिए सॉन्ग डेडिकेट किया.
इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक, बैंड ने मज़ाकिया अंदाज़ में यह भी कहा कि मैच के दौरान बुमराह का इंग्लैंड को परेशान करना उन्हें पसंद नहीं आया. उन्होंने कुछ लाइनें भी बुमराह को डेडिकेट की. उन्होंने गाया तो अंग्रेज़ी में लेकिन हिंदी में उसका मतलब कुछ यूं था,
मेरे प्यारे भाई बमुराह, आप दुनिया के बेस्ट बॉलर हैं, हम आपको इंग्लैंड के खिलाफ विकेट पर विकेट लेते देखतें हैं तो हमें अच्छा नहीं लगता.
Coldplay ने बुमराह को सम्मान दिखाते हुए साइन की गई उनकी टेस्ट जर्सी भी मंच से दिखाई. गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोल्डप्ले ने भारत में अपने कॉन्सर्ट में बुमराह का ज़िक्र किया हो. इससे पहले भी उन्होंने मुंबई में शो के दौरान ऐसा किया था. इस दौरान इंग्लैंड के बैटरों की गिरती हुई विकेटों की क्लिप स्टेज से दिखाई गई थी.
उसी शो में, क्रिस मार्टिन ने मज़ाक में कहा था कि कॉन्सर्ट के दौरान उनके नाम का इस्तेमाल करने के लिए बैंड को बुमराह के वकीलों से कानूनी नोटिस मिला था. मज़ाक में लेटर पढ़ते हुए मार्टिन ने कहा था,
मुझे बहुत दुख है, लेकिन मुझे जसप्रीत बुमराह के वकील का लेटर पढ़ना पड़ेगा. मुझे ऐसा करना ही होगा वरना हमें जेल भेजा जा सकता है और हम अहमदाबाद में शो नहीं कर पाएंगे.
बुमराह की चोट की चिंता
बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी टेस्ट मैच में बुमराह को पीठ में चोट लग गई थी. तभी से वह इंडियन टीम से बाहर है. इसी वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ T20 और वनडे टीम में भी शामिल नहीं किया गया है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर कह चुके हैं कि Champions Trophy के ग्रुप मैच में बुमराह खेलेंगे या नहीं, यह उनकी फिटनेस पर डिपेंड करेगा. उम्मीद है कि वह 19 फरवरी से शुरू होने वाली Champions Trophy के लिए फिट हो जाएंगे.
वीडियो: रणजी ट्रॉफी: रोहित शर्मा की टीम को जम्मू-कश्मीर ने बुरी तरह हराया, और भी बड़े खिलाड़ी थे टीम में

.webp?width=60)

