The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • CPL Dwayne Bravo Ball hit Johnson Charles Helmet Batter somehow saved his wicket

मैदान पर ऐसा हादसा, ब्रावो की गेंद से लग उड़ा हेलमेट और फिर...

बाल-बाल बचा बल्लेबाज.

Advertisement
pic
27 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 27 अगस्त 2023, 06:49 PM IST)
Johnson Charles Helmet CPL
अपने ही हेलमेट से आउट हो जाते चार्ल्स (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कैरेबियन प्रीमियर लीग में एक अजब ही हादसा हो गया. वेस्ट इंडीज़ के बैटर जॉनसन चार्ल्स ने ऐसा शॉट खेला, कि उनका हेलमेट ही उड़ गया. और ये उड़ा हेलमेट स्टंप पर गिर ही जाता, लेकिन चार्ल्स ने पैर अड़ाकर अपना विकेट बचा लिया.

अभी CPL का 2023 सीजन चल रहा है. चार्ल्स स्कूप के जरिए गेंद को विकेट के पीछे उछालने के चक्कर में थे. लेकिन गेंद उनके चेहरे पर लगी. और इस चक्कर में चार्ल्स का हेलमेट उनके सर से गिर गया और स्टंप्स की ओर बढ़ा, लेकिन चार्ल्स ने तुरंत ही अपना पैर फैलाकर इसे स्टंप्स से दूर भेज दिया.

# CPL Match Helmet

बात सेंट लूसिया किंग्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच हुए मैच की है. सेंट लूसिया के लिए खेलने वाले चार्ल्स इस मैच में बाल-बाल बचे. बात पारी के 12वें ओवर की है. ड्वेन ब्रावो ने एक फ़ुलटॉस गेंद फेंकी. और इसे स्कूप करने के चक्कर में चार्ल्स  के साथ हादसा हो गया.

बात मैच की करें तो चार्ल्स ने 31 गेंदों पर 37 रन की पारी खेली. सेंट लूसिया ने बीस ओवर्स में 167 रन बनाए. जवाब में नाइट राइडर्स पूरे बीस ओवर भी नहीं खेल पाए. टीम 15 ओवर से पहले ही 113 रन पर सिमट गई. मैच के बाद सेंट लूसिया के कप्तान फ़ाफ़ डु प्लेसी बोले,

'रिज़ल्ट से खुश हूं. हमें लगा था कि हमें पहली पारी में और रन बनाने चाहिए थे. हम बस भावनाओं पर काबू रखने की बात कर रहे थे. उनके पास ऐसे बंदे हैं जो छक्के मार सकते हैं. मेरा स्टाइल हमेशा से लोगों को साथ लेकर चलने का रहा है. चेज़, चार्ल्स और रज़ा जैसे प्लेयर्स का होना अच्छा है.'

डु प्लेसी ने इस मैच में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा, 57 रन बनाए. जबकि सिकंदर रज़ा ने 23 गेंद पर 32 रन की पारी खेली. नाइट राइडर्स के लिए कप्तान कायरन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा, 34 रन बनाए. खैरी पियरे ने 20 रन देकर चार विकेट लिए. जबकि चेज़ और रज़ा के खाते में दो-दो विकेट गए. रज़ा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

Advertisement

Advertisement

()