जिस तेल को सौरव गांगुली ने दिल के लिए बताया था अच्छा, उसने अब क्या किया?
वर्क आउट के दौरान सौरव गांगुली को हुआ था सीने में दर्द
Advertisement

सौरव गांगुली. फोटो: Sourav Ganguly
Quick AI Highlights
Click here to view more
BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली को 2 जनवरी को हार्ट-अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया. तब से अब तक दादा की सेहत में सुधार है. 6 जनवरी तक उन्हें छुट्टी देने की बात भी हो रही है. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में एक विज्ञापन चर्चा में आ गया.
एक ऐसे तेल का विज्ञापन जिसे दिल के लिए सुरक्षित बताया जा रहा था. इस विज्ञापन में सौरव गांगुली नज़र आए थे. जब गांगुली को हार्ट अटैक आया तो उस तेल ब्रांड की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है. अब तेल बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर ने इस विज्ञापन पर रोक लगा दी है.
इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, कंपनी ने गांगुली से जुड़े सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है. साथ ही अपनी विज्ञापन एजेंसी को एक नया ऐड तैयार करने के लिए भी कहा है.
Gym में वर्क आउट करते वक्त हुआ सीने में दर्द
2 जनवरी को सौरव गांगुली जिम में वर्क आउट कर रहे थे. इसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ. इसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल में गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई है. इसके बाद उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है.
वुडलैंड अस्पताल की तरफ से जारी ताज़ा मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, दादा की तबीयत स्थिर है. मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि गांगुली के तीन आर्टरी में ब्लॉकेज है. सौरव डॉक्टरों की निगरानी में हैं, लेकिन हालात में सुधार होने की वजह से सौरव गांगुली को बुधवार तक छुट्टी मिलने की उम्मीद है. जिसके बाद उन्हें घर पर ही निगरानी में रखा जाएगा.

