The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Comparison of Virat Kohli and Sachin Tendulkar after 40 centuries in ODI Cricket

40 शतक के बाद कोहली सचिन के इतने करीब पहुंच गए, पता भी नहीं चला

दूसरे वनडे में कोहली ने 6 रिकॉर्ड भी बना डाले.

Advertisement
pic
6 मार्च 2019 (अपडेटेड: 6 मार्च 2019, 07:53 AM IST)
Img The Lallantop
विराट कोहली 40 शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच. विराट कोहली ने अपने करियर का 40वां शतक लगाया. अब उनसे आगे सिर्फ क्रिकेट के भगवान हैं. जिस हिसाब से कोहली खेल रहे हैं, वो दिन दूर नहीं जब वो 'भगवान' के भी सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देंगे. यहां भगवान से हमारा मतलब क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंडुलकर से है. टेस्ट हो या वनडे क्रिकेट. सचिन ने बल्ले से इतने रिकॉर्ड निकाले हैं कि उन्हें गिनना भी मुश्किल होता है. एक समय ऐसा लगता था कि सचिन के रिकॉर्ड्स शायद ही कोई तोड़ पाए. पर फिर आए विराट कोहली. अब कोहली सचिन के सर्वाधिक 49 शतकों के रिकॉर्ड से महज 9 शतक दूर हैं. आइए देखते हैं वनडे क्रिकेट में 40 शतक के बाद कोहली सचिन को कितनी टक्कर दे रहे हैं?
1. मैच- सचिन ने 40 शतक पूरे करने में 364 मैच की 355 पारियां खेलीं. जबकि कोहली ने महज 224 मैचों की 216 पारियों में ये कारनामा कर दिखाया.
2. औसत- 40 वें शतक तक कोहली ने 59.73 की औसत से 10693 रन बनाए हैं. जबकि सचिन ने 44.65 की औसत से 14289 रन.
3. अर्द्धशतक-   कोहली ने अब तक 49 अर्द्धशतक लगाए हैं. जबकि 40वें शतक तक सचिन 72 हाफ सेंचुरी लगा चुके थे.
4. चौके-छक्के-   विराट अब तक 1000 चौके और 115 छक्के लगा चुके हैं. जबकि सचिन ने 1521 चौका और 157 छक्के लगाए हैं.
5. स्ट्राइक रेट- कोहली का स्ट्राइक रेट 92.65 है जबकि 40वें शतक तक सचिन का स्ट्राइक रेट 86.06 का था.
6. विजयी शतक- विराट ने जिन 40 मैचों में शतक बनाए, उनमें से 33 में टीम को जीत मिली है. सचिन ने भी इतने ही विजयी शतक लगाए थे.
भारतीय कप्तान विराट कोहली सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ नौ शतक दूर हैं.
भारतीय कप्तान विराट कोहली सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ नौ शतक दूर हैं.

विराट और सचिन के रिकॉर्ड बुक की तुलना से एक चीज तो साफ हो जाती है कि विराट मास्टर ब्लास्टर का पीछा काफी तेजी से कर रहे हैं. जल्द ही वे उनके सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. नागपुर वनडे में कोहली ने और भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
# सबसे तेज 40 शतक बनाने का रिकॉर्ड
# कप्तान के तौर पर खेलते हुए इंटरनैशनल क्रिकेट में 9000 रन पूरे किए. ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान.
# वनडे में 1000 चौके लगाने वाले चौथे भारतीय. इससे पहले सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ये कर चुके हैं.
# 3 अलग-अलग देशों के खिलाफ 7 से अधिक शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट. उन्होंने श्रीलंका (8), वेस्टइंडीज (7) और ऑस्ट्रेलिया (7) के खिलाफ ऐसा किया.
# एशियाई मैदानों पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों में कोहली (40 शतक) तीसरे स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने जयवर्धने (39) का रिकॉर्ड तोड़ा. उनसे आगे अब सचिन (71) और संगकारा (45) हैं.
# 50 बार मैन ऑफ द मैच लेकर कोहली ने संगकारा की बराबरी की. इस मामले में अब वे केवल सचिन (76) से पीछे हैं.


वीडियो देखें:IND vs AUS: वो पांच कारण, जिसने ये नाखून चबवा देने वाला मैच भारत के पाले में गिरा दिया

Advertisement

Advertisement

()