अकरम के साथ अर्शदीप की तुलना बहुत खतरनाक है
T20 वर्ल्ड कप में अर्शदीप ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था.

T20 वर्ल्ड कप की नाकामियों को भुलाकर अब इंडियन क्रिकेट टीम का सारा फोकस न्यूज़ीलैंड सीरीज़ पर है. इस सीरीज़ के लिए सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया दिया गया है. ऐसे में अर्शदीप सिंह (Arshdeep singh) जैसे युवा खिलाड़ियों के पास यहां कमाल दिखाने का मौका होगा. T20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अर्शदीप की तुलना वसीम अकरम (Wasim Akram) जैसे दिग्गज खिलाड़ी से हो रही है. और अब इस पर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स ने प्रतिक्रिया दी है.
T20I और वनडे सीरीज़ के लिए इंडियन टीम न्यूज़ीलैंड पहुंच चुकी है. इस दौरे पर टीम इंडिया तीन-तीन मैच की T20I और वनडे सीरीज़ में हिस्सा लेगी. इस दौरे की शुरुआत 18 नवंबर को वेलिंगटन में होने वाले T20I मुकाबले से होगी. जिसमें सबकी नजर एक बार फिर अर्शदीप सिंह पर होगी. और इस सीरीज़ से पहले रोड्स ने युवा फास्ट बोलर को लेकर बड़ी बात कही है.
रोड्स के मुताबिक अर्शदीप सिंह की तुलना महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम से करना ठीक नहीं होगा. रोड्स ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा,
रोड्स के मुताबिक अर्शदीप के अंदर इतनी क़ाबिलियत है कि वो वसीम अकरम के क़रीब पहुंच सकते हैं. उन्होंने कहा,
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ होने वाली सीरीज़ को लेकर रोड्स ने कहा कि यहां युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने मौका होगा. उन्होंने कहा,
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज़ शुक्रवार, 18 नवंबर से शुरू हो रही है. जिसमें विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. इस दौरान शुभमन गिल, ईशान किशन, उमरान मलिक, कुलदीप सेन और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा.
टीम इंडिया की बयानबाजी अच्छी है, लेकिन डिफेंड करने के लिए कुछ तो हो

.webp?width=60)

