देश ऑस्ट्रेलिया. बिग बैश लीग चल रही है. वहां का आईपीएल समझ लीजिये. क्वालिटीक्रिकेट देखने को मिलता है. इस सीज़न में क्रिस लिन ने ताबड़तोड़ बैटिंग की है. इतनेलम्बे लम्बे छक्के मारे हैं कि नापनी को इंची-टेप कम पड़ जाए. यहां ये भी देखने कोमिला कि सुनील नारायण ओपेनिंग करने आ सकते हैं. यहां अभी भी ब्रेंडन मैकुलम कोबैटिंग करते हुए देखा जा सकता है. कमेंट्री बॉक्स में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मौजूदरहते हैं. माइकल क्लार्क, साइमंड्स, गिलक्रिस्ट, पोंटिंग, डेमियन फ़्लेमिंग वगैरहसभी लोग सुनने को मिलते हैं. इसी कमेंट्री बॉक्स से खबर बनी है. खबर बहुत बड़ी तोनहीं है लेकिन विचारोतेजक ज़रूर है. साथ ही क्रिकेट में बढ़ते मशीनों के इस्तेमाल परभी अपने आप में एक व्यंग्य है. खैर, एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच मैचहो रहा था. सिडनी बैटिंग कर रही थी जबकि एडिलेड फील्डिंग. टी-20 मैचों में एक नयाफ़ीचर उपलब्ध होने लगा है जिसमें खिलाड़ी के शरीर पर माइक्रोफ़ोन फिट कर दिया जाता हैजो सीधे कमेंट्री करने वाली टीम से जुड़ा होता है. इससे होता ये है कि प्लेयरकमेंट्री करने वालों से जुड़ा होता है और उसकी आवाज़ दुनिया भर में मैच देख रहे लोगोंतक पहुंचती है. इसके साथ ही मैच देखने वालों को एक बिलकुल ही नए आयाम के बारे मेंमालूम चलता था. अभी तक उन्हें सिर्फ कमेंट्री करने वालों की आवाज़ मिलती थी, उनके हीविचार सुनने को मिलते थे. लेकिन अब उन्हें मैदान में जो कुछ भी घट रहा होता है उसकाब्यौरा उन्हें मैदान में मौजूद किसी शख्स से सीधे मिलता है. इसी क्रम में मैच केदौरान ब्रैड हॉज ने माइक पहना हुआ था. बैटिंग पर थे शेन वाटसन. ब्रैड लगातारकमेंट्री करने वाली टीम से बातचीत कर रहे थे. कमेंट्री बॉक्स में कमेंट्रेटर केअलावा एक आदमी और बोथा था जिसका काम सब रिकॉर्ड्स चेक करते रहना था. जिससे कमेंट्रीको और भी फैक्ट्स के साथ सजाया जा सके. स्टैट्स के रखवाले लॉरी कॉलिवर नेकमेंट्रेटर मार्क हॉवर्ड को बताया कि एडिलेद से खेलने वाले बेन लॉफ़लिन ने दो बारशेन वाटसन को आउट किया है. ये सुनते ही मार्क ने ये बात ब्रैड हॉज को बता दी. सुनतेके बाद ओवर खतम होते ही हॉज ने बॉलर चेंज किया और बेन लॉफ़लिन को अटैक पर ले आये. अबमुद्दा ये बनता है कि ये घटना किस हद तक मॉरली सही है. इसमें सारा सवाल नैतिकता काहै. बात इतनी सी है कि मार्क हॉवर्ड ने जो किया वो सही था क्या? क्रिकेटऑस्ट्रेलिया ने इसकी जांच करने की ठानी है. हॉवर्ड का हॉज को ये बताना कि कौन साबॉलर फलाने बैट्समैन के ख़िलाफ़ कारगर साबित रहा है, गेम को बाहर से इन्फ्लुएंस करताहै. और जहां तक एथिक्स की बात है, ये काम कतई सही मालूम नहीं देता है. बाकी, असलबातें तो जांच के बाद मालूम चलेंगी. वीडियो यहां देखें.--------------------------------------------------------------------------------