The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Chris Gayle Kieron Pollard Dwayne Bravo Andre Russell and Roston Chase 5 Players who can win the T20 World Cup For West Indies

T20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज़ का दावा कमजोर समझने वाले इन पांचों से मिल लें!

बाहर बैठेंगे पिछली बार जिताने वाले.

Advertisement
Img The Lallantop
Chris Gayle, Kieron Pollard और Roston Chase जैसे दिग्गजों पर टिकी हैं विंडीज की उम्मीदें (पीटीआई फाइल)
pic
सूरज पांडेय
17 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 17 अक्तूबर 2021, 07:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
साल 2016 के बाद T20 वर्ल्ड कप एक बार फिर से लौट आया है. और साथ ही इसे डिफेंड करने लौट रही है वेस्ट इंडीज़. पिछली बार वेस्ट इंडीज़ ने T20 वर्ल्ड कप जीता था. और इस जीत के हीरो रहे थे मालन सैम्युअल्स. सैम्युअल्स ने कमाल की पारी खेलते हुए 66 गेंदों पर 85 रन बनाए. स्टार्स के फेल होने के बाद भी उनकी इस पारी ने विंडीज़ को मैच में बनाए रखा. और फिर अंत में कार्लोस ब्रैथवेट ने 10 गेंदों पर 34 मार विंडीज़ को विश्वविजेता बना दिया. हालांकि इस बार जहां सैम्युअल्स रिटायर हो चुके हैं तो वहीं ब्रैथवेट को टीम में एंट्री नहीं मिली. ऐसे में अगर कैरेबियन टीम धमाल करती है तो निश्चित तौर पर उनके फ़ैन्स को अपने सुपरस्टार्स में से कुछ नए हीरोज देखने को मिलेंगे. और जाहिर तौर पर जो विंडीज़ के लिए हीरो बनेंगे वो दूसरी टीमों के लिए खतरा होंगे. और इस आर्टिकल में बात ऐसे ही पांच क्रिकेटर्स की, जिन पर दूसरी टीमों की क़रीबी नज़र रहेगी. # Kieron Pollard कायरन पोलार्ड. वेस्ट इंडीज़ के कैप्टन हैं. बैटिंग के साथ बोलिंग और कमाल की फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. IPL में सालों से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं. पोलार्ड के लिए IPL2021 का सीजन अच्छा गया है. इस साल उन्होंने मुंबई के लिए 13 पारियों में 245 रन बनाए. पोलार्ड ने यह रन 148.48 की स्ट्राइक रेट से बनाए. यह इस सीजन किसी भी बल्लेबाज का मुंबई के लिए बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा. IPL2021 में पोलार्ड का हाईएस्ट स्कोर 87 रन नॉटआउट रहा. साथ ही उन्होंने बोलिंग में भी जरूरत के वक्त अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया. IPL2021 के एक ही ओवर में केएल राहुल और क्रिस गेल को निपटाने के बाद पोलार्ड ने अपनी बोलिंग पर कहा था,
Image embed
हालांकि पोलार्ड भले ही विनम्र बनकर अपने बारे में ऐसी बात कह रहे हों, लेकिन दुनिया जानती है कि उनके पास अच्छे-खासे दिमाग के साथ भरपूर टैलेंट भी है. तभी तो वह T20 क्रिकेट में 10,000 रन और 300 विकेट पूरे करने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं. # Dwayne Bravo DJ ब्रावो चैंपियन. पूरी दुनिया में घूम-घूमकर अपने टैलेंट का लोहा मनवा चुका दिग्गज ऑलराउंडर. ब्रावो डेथ ओवर्स के बेस्ट बोलर्स में से एक माने जाते हैं. जबकि हाथ में बल्ला हो तो आखिरी के ओवर्स में छक्के बरसाने में भी ब्रावो का जवाब नहीं है. ब्रावो ने वर्ल्ड कप से ठीक पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ IPL2021 की ट्रॉफी अपने नाम की है. इस टूर्नामेंट में ब्रावो ने सिर्फ तीन पारियां खेलीं. और इनमें 261 की स्ट्राइक रेट से 47 रन कूट दिए. जबकि बोलिंग में तो उन्होंने कमाल किया ही. ब्रावो ने IPL2021 की 11 पारियों में 14 विकेट निकाले. और इन विकेट्स की सबसे खास बात यह रही कि ये 7.81 की इकॉनमी और 14.42 के स्ट्राइक रेट से आए. धोनी के गो टू मैन रहे ब्रावो ने टीम की जरूरत के वक्त हमेशा विकेट निकालकर दिए. दर्जनों टीमों के लिए 500 से ज्यादा T20 मैच खेल चुके ब्रावो के नाम साढ़े छह हजार से ज्यादा रनों के साथ 551 विकेट्स भी हैं. वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच पलट सकते हैं. और उनकी यही खासियत ब्रावो को दूसरी टीमों के लिए बड़ा खतरा बनाती है. # Andre Russell कमाल की टीम है वेस्टइंडीज़. मतलब बोले तो प्रॉपर T20 वाली टीम. जहां 7-8 बैटिंग और इतने ही बोलिंग ऑप्शन हमेशा ही रहते हैं. और इन्हीं ऑप्शंस में एक हैं आंद्रे रसल. IPL टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के द्रे रस. डेब्यू के पांच साल में ही दो बार वर्ल्ड चैंपियन बन चुके आंद्रे रसल कमाल के ऑलराउंडर हैं. वह गेंद को जितनी ताकत से पीटते हैं, उतनी ही ताकत से उसे पकड़ने के लिए लपकते भी हैं. और बोलिंग में भी लगातार अच्छी स्पीड से बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखते हैं. हालांकि अपने करियर में वह चोट से काफी परेशान रहे. और इसके चलते उन्हें कई जरूरी मैचों से बाहर भी बैठना पड़ा. ऐसे मैचों में हाल ही में हुआ IPL2021 का फाइनल भी शामिल है. हालांकि पूरी तरह फिट होने पर वह किसी भी दिन मैच में जान ला सकते हैं. 382 T20 मैचों में 6405 रन बना चुके रसल के नाम 340 विकेट्स भी हैं. दर्जनों T20 टीमों के लिए खेल चुके आंद्रे रसल निश्चित तौर पर इस वर्ल्ड कप में विंडीज़ के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकते हैं. # Roston Chase लंबे कद के ऑलराउंडर हैं. ताबड़तोड़ बैटिंग के साथ ऑफ-स्पिन बोलिंग भी करते हैं. हाल ही में खत्म हुई कैरेबियन प्रीमियर लीग में धाकड़ फॉर्म में थे. CPL2021 में चेज ने 12 पारियों में लगभग 50 के ऐवरेज के साथ 446 रन कूट डाले. इस टूर्नामेंट में उनसे ज्यादा रन किसी ने नहीं बनाए. CPL2021 में चार पचासे मारने वाले चेज ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 35 चौके भी जड़े. साथ ही उनके नाम 24 छक्के भी रहे. हालांकि उन्होंने अभी तक वेस्ट इंडीज़ के लिए T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं. लेकिन उनकी प्रचंड फॉर्म को देखते हुए निश्चित तौर पर उन्हें मौका मिलना चाहिए. ओवरऑल T20 मैचों की बात करें तो चेज के नाम 26 T20 पारियों में 44 की ऐवरेज से 748 रन हैं. साथ ही उन्होंने 6.23 की इकॉनमी से 19 विकेट भी अपने नाम किए हैं. UAE की स्लो पिचों पर चेज की स्पिन बोलिंग भी विंडीज के बहुत काम आ सकती है. # Chris Gayle T20 के दिग्गजों की बात हो और यूनिवर्स बॉस का ज़िक्र ना आए, ऐसा हो सकता है क्या? नहीं हो सकता. इसलिए लिस्ट का आखिरी नाम क्रिस्टोफर हेनरी गेल उर्फ क्रिस गेल. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना लोहा मनवा चुके गेल निर्विवाद रूप से T20 के किंग हैं. जहां भी जाते हैं रन ही बरसाते हैं. 440 T20 पारियों में 14276 रन बना चुके गेल से ज्यादा T20 रन किसी के नाम नहीं हैं. T20 में 22 शतक लगा चुके गेल का स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा जबकि ऐवरेज लगभग 37 का है. उनके नाम T20 में हजार से ज्यादा छक्के हैं. इस मामले में वह बाकी बल्लेबाजों से कोसों आगे हैं. आंकड़ों की बात करें तो इस मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद पोलार्ड के नाम 758 छक्के हैं. ऐसे में गेल निश्चित तौर पर दूसरी टीमों के लिए खतरा बन सकते हैं.

Advertisement

Advertisement

()