The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Chirag Shetty-SatwikSairaj RankiReddy win gold in Men's Doubles at CWG2022, beat Sean Vendy and Bon Lane in final

सात्विक-चिराग ने आखिरकार पूरा किया 2018 में टूटा सपना!

बैडमिंटन में आया एक और गोल्ड.

Advertisement
pic
8 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 8 अगस्त 2022, 07:04 PM IST)
Satwiksairaj Rankireddy-Chirag Shetty win Men's Doubles Gold at CWG2022
फाइनल जीतने के बाद सात्विक-चिराग (Courtesy: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy, Chirag Shetty) की जोड़ी ने इंडिया के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) में एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है. सात्विक-चिराग की जोड़ी ने बैडमिंटन मेंस डबल्स में इंग्लैंड के बोन लेन और शॉन वेंडी को हराकर ये मेडल जीता. सात्विक-चिराग ने फाइनल मैच 21-15, 21-13 से जीता.

मैच शुरू होने से खत्म होने तक सात्विक-चिराग ने इंग्लिश जोड़ी पर प्रेशर बनाए रखा. लेन-वेंडी ने पहले सेट में कई बार चिराग-सात्विक का सर्व ब्रेक करने की कोशिश की, पर ऐसा कर नहीं पाए. इंडिया की नंबर वन जोड़ी ने सर्व से पहले सेट में 12 और दूसरे सेट में 11 पॉइंट बनाए. पहला सेट हारने के बाद लेन और वेंडी ने वापसी करने की कोशिश की, पर चिराग और सात्विक ने आठ पॉइंट की लीड लेकर पहले ही मैच खत्म कर दिया. दूसरे सेट में मामला थोड़ा फंसा, लेन-वेंडी ने लंबी रैलियां खेलकर सात्विक-चिराग को उलझाए रखा. एक रैली तो 61 स्ट्रोक्स तक भी गई. हालांकि मैच पर इसका कुछ खास फ़र्क नहीं पड़ा.

अब आपको चिराग-सात्विक के गोल्ड मेडल तक के सफर के बारे में भी बता देते हैं. पहले राउंड में दोनों ने पाकिस्तान के अली मुरात-मुहम्मद भट्टी की जोड़ी को हराया. अगले राउंड में सामने थे ऑस्ट्रेलिया के जेकब स्यूलर और नेथन टैंग. इस मैच का भी वही रिज़ल्ट रहा. टूर्नामेंट का तीसरा मैच सात्विक और चिराग के लिए अहम होना था. सामने थे मलेशिया के चान पेंग और कियान टान. पहले सेट में सात्विक-चिराग ने कमाल का गेम दिखाया और इसे 21-5 से जीत लिया. दूसरे गेम में पेंग-टान ने वापसी करने की कोशिश की, पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सात्विक-चिराग ने देखते ही देखते मैच 21-6, 21-15 से अपने नाम कर लिया.

एक पॉइंट जीतने के बाद सात्विक-चिराग (AP)

इसके बाद फाइनल में क्या हुआ, ये हमने आपको बता ही दिया है. 2018 गोल्ड कोस्ट में सात्विक-चिराग ने सिल्वर मेडल जीता था. फाइनल में उन्हें इंग्लैंड के मार्कस एलिस और क्रिस लैंगरिज ने हराया था. हालांकि उन्होंने मिक्स्ड टीम इवेंट में जरूर गोल्ड जीता था. 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट मिक्स्ड टीम में यह दोनों भी शामिल थे. सात्विक और चिराग ने इंडिया के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. टोक्यो ओलंपिक्स से बाहर होने के बाद 2022 इंडिया ओपन में इस जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता.

CWG 2022: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीत इतिहास रच दिया

Advertisement

Advertisement

()