The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Cheteshwar Pujara breaks down Steve Smith batting technique, says he knows his strengths and patience helps

पुजारा ने भारतीय गेंदबाज़ों को बता दिया स्मिथ को आउट करने का तरीका क्या है?

पुजारा की बात से इंडियन बॉलर्स क्या सीख लेंगे?

Advertisement
Cheteswar Pujara breaks down Steve Smith's batting before Border Gavaskar Trophy
चेतेश्वर पुजारा (ESPNCricinfo/Screengrab)
pic
पुनीत त्रिपाठी
4 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2023, 04:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चेतेश्वर पुजारा. इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट. पुजारा फिलहाल टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बैट्समैन स्टीव स्मिथ की बैटिंग पर खुल कर बात की है. पुजारा ने बारीकी से बताया है कि स्मिथ की ताकत क्या है और आखिर क्यों वो इतने सफल बल्लेबाज़ हैं.

पुजारा ने एक वीडियो में ESPNCricinfo से कहा -

Embed

पुजारा ने स्मिथ के अलग दिखने वाले मिडल और लेग-स्टंप गार्ड के बारे में भी बात की. इस गार्ड से स्मिथ ऑफ-स्टंप के लिए एक बैक-एंड-मूवमेंट लेते हैं. जिससे गेंदबाज़ का सामना करते हुए स्मिथ पर LBW का खतरा बना रहता है. लेकिन उनका हैंड-आई कोऑर्डिनेशन और सीधी बॉल को खेलने का तरीका इतना अच्छा है कि वो ऐसे खेलकर भी ऑन-साइड पर रन्स बना देते हैं. पुजारा ने आगे बताया -

Embed

पुजारा ने आगे कहा -

Embed

स्मिथ ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 92 टेस्ट खेले हैं. इसमें उन्होंने 8647 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 60.89 का रहा है. स्मिथ का टेस्ट औसत किसी भी एक्टिव क्रिकेटर से ज्यादा है और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उनका टेस्ट औसत फोर्थ-बेस्ट है. स्मिथ के नाम टेस्ट में 30 शतक और 37 पचासे हैं. भारत में छह टेस्ट खेल स्मिथ ने 60 की औसत से 660 रन बनाए हैं. जिसमें तीन शतक शामिल हैं.

ज़ाहिर है, टीम इंडिया को इस स्टार प्लेयर का विकेट जल्दी से जल्दी निकालना होगा. कैप्टन रोहित शर्मा चाहेंगे कि उनके बॉलर्स पुजारा की बात पर ध्यान दें और स्मिथ को जल्दी आउट करने की प्लानिंग पर काम करें. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाना है.

वीडियो: स्टीव स्मिथ : पहले जड़ा शानदार छक्का, फ़िर कैसे दिलवाई नो बॉल? जानिए!

Advertisement

Advertisement

()