टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से दूसरा टेस्ट मैच भी हार गई है. ये लाइन लिखते समयइंडिया के दूसरी पारी में 147 रन पर 9 विकेट गिर चुके हैं और उसे जीतने के लिए अभी140 रन और चाहिए. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन अप्रत्याशित खेल नहीं है.तो ऊपर की ये तीन लाइनें इसलिए लिखी गई हैं, ताकि आपको चेतेश्वर पुजारा के बारे मेंबताया जा सके. इंडिया के शानदार बैट्समैन, जिन्हें अगला राहुल द्रविड़ माना जाताहै. मानने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि पुजारा ने अपना पोटाश साबित भी किया है.लेकिन अफ्रीका में पुजारा जैसा खेल रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि उन्हें थोड़ेपेट्रोल की ज़रूरत है.दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रन आउट होने के बाद पुजाराऔर क्या! जब आदमी बार-बार रन आउट हो रहा हो, तो उसे पेट्रोल देने के अलावा क्याकिया जा सकता है. सेंचुरियन में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में पुजारा पहली पारी मेंभी रन आउट हुए और दूसरी पारी में भी. पहली पारी में उन्होंने 47 गेंदों में 19 रनबनाए और फिर एबी डिविलियर्स ने उन्हें रन आउट कर दिया. दूसरी पारी में तो किस्मत औरझटोली निकली. पार्थिव पटेल स्ट्राइक पर थे. उन्होंने गेंद को थर्ड मैन की तरफ भेजा.वहां खड़े गीडी ने थ्रो फेंका और तीसरा रन लेने के चक्कर में पुजारा ताप लिए गए.और पता है क्या! पुजारा एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रन आउट होने वालेइंडिया के पहले बैट्समैन बन गए हैं. इंडिया की बात छोड़ भी दें, तो पुजारा से पहलेये 'कारनामा' 18 साल पहले न्यूज़ीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने किया था. जिम्बॉब्वेके खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 22 और दूसरी पारी में 55 रन बनाए थे, लेकिन वोदोनों पारियों में रन आउट हुए थे. अब सबसे ऊपर पुजारा का नाम है.पुजारा ने कभी नहीं सोचा होगा कि वो ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे.https://t.co/JTQus1Duku— The Lallantop (@TheLallantop) January 17, 2018एक ही पैराग्राफ को बहुत बड़ा नहीं कर सकते, इसलिए दो और खास बातें इस पैराग्राफमें लिखी हैं. पुजारा 25वें खिलाड़ी हैं, जो एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में रनआउट हुए. साथ ही, वो तीसरे ऐसे बैट्समैन हैं, जो दोनों पारियों में तीसरे नंबर परबैटिंग करने आए और रन आउट हुए.और कमाल देखिए. ये आखिरी लाइन लिखते समय इंडियन टीम ऑल आउट हो चुकी है. कुल 151रनों पर. साउथ अफ्रीका 135 रनों से दूसरा मैच जीत चुकी है और सीरीज़ भी 2-0 से जीतचुकी है. लिखा था न कि क्रिकेट इतना भी अप्रत्याशित नहीं है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:टीम इंडिया जितने रन बनाकर जीती, उसमें 85% तो अकेले पृथ्वी शॉ ने बनाए हैंरबाडा ने विराट कोहली को गाली दी और फिर पूरी अफ्रीकी टीम पछताईइंडियन टीम साउथ अफ़्रीका में कैच लेना भूल गई है क्या?ये वीडियो देखकर मान लेना चाहिए कि धोनी देवता हो चुके हैं