The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Chetan Sharma resigns as chairman of BCCIs selection committee, know more about his controveries

लास्ट बॉल सिक्स से हैट्रिक तक, वो मौके जब चेतन शर्मा ने बटोरीं सुर्खियां

सेलेक्शन कमिटी से विदा हुए चेतन.

Advertisement
pic
17 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2023, 03:55 PM IST)
Chetan sharma, BCCI, Chief selector
चेतन शर्मा की छुट्टी (Facebook/Chetansharma)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेतन शर्मा (Chetan Sharma). भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चीफ सेलेक्टर. उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ANI के मुताबिक चेतन ने अपना इस्तीफा BCCI सचिव जय शाह को भेजा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. हाल ही में चेतन शर्मा ने ज़ी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन में टीम इंडिया और प्लेयर्स को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे.

जिस दौरान उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिश्तों से लेकर, टीम में प्लेयर्स के चुने जाने तक बात की थी. साथ ही उन्होंने प्लेयर्स के फ्यूचर और उनकी फिटनेस को लेकर भी कई खुलासे किए थे. जिसके बाद से वो क्रिकेट फ़ैन्स के निशाने पर आ गए थे. हालांकि इस विवाद से पहले भी चेतन कई बार विवाद या यूं कहें कि चर्चा में रह चुके हैं.

आइये आपको ऐसी ही कुछ घटनाएं याद दिलाते हैं.

# दोबारा बने चीफ सेलेक्टर

चेतन शर्मा 24 दिसंबर 2020 को टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चुने गए थे. वो दो साल तक अपने पद पर रहे. T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों मिली 10 विकेट से शर्मनाक हार के बाद BCCI ने पूरी सेलेक्शन कमिटी को बर्खास्त कर दिया था. इस कमेटी में चेतन शर्मा के अलावा बाकी सदस्य पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी, देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह थे.  हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) का जिम्मा संभाल रहे थे.

इसके बाद BCCI ने सेलेक्टर्स के लिए नए आवेदन मंगाए थे. हालांकि पूरी प्रक्रिया के बाद भी चेतन शर्मा को चीफ सेलेक्टर के पद पर बरकरार रखने का फैसला किया गया. BCCI ने 7 जनवरी को इस बात का ऐलान किया. इस सेलेक्शन कमेटी में चेतन शर्मा के अलावा शिवसुंदर दास, सुब्रतो बैनर्जी, सलिल अंकोला और एस. शरत को शामिल किया गया.

# जावेद मियांदाद का छक्का

अब थोड़ा फ्लैशबैक में चलते हैं. और बतौर खिलाड़ी चेतन शर्मा की बात करते हैं. टीम इंडिया के पूर्व फास्ट बोलर का नाम सुनते ही दो चीजें सबसे पहले सामने आती है. पहली, उनके द्वारा ली गई ऐतिहासिक हैट्रिक और दूसरी उनकी गेंद पर जावेद मियांदाद का छक्का. चलिए पहले आपको इस छक्के के बारे में ही याद दिला दें.

18 अप्रैल, 1986 को भारत और पाकिस्तान के बीच शारजाह के मैदान पर एक टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया था. टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाए थे. जवाब में इंडियन बोलर्स ने 241 के स्कोर पर पाकिस्तान के नौ विकेट ले लिए. पाकिस्तान ने 49.5 ओवर में नौ विकेट खोकर 242 रन बनाए थे और टीम मैच लगभग हार चुकी थी.

पाकिस्तान को लास्ट बॉल पर चार रन की जरूरत थी और स्ट्राइक पर दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद मौजूद थे. और उन्होंने चेतन शर्मा की आखिरी बॉल पर छक्का जड़ दिया.

# वर्ल्ड कप में ली हैट्रिक

बात उनकी हैट्रिक की करें, तो वो वनडे वर्ल्ड कप में ये कारनामा करने वाले पहले इंडियन बोलर बने थे. तारीख थी, 31 अक्टूबर 1987. जब नागपुर के मैदान पर भारत और न्यूज़ीलैंड की टीम आमने-सामने थी. कीवी टीम मैच में पहले बल्लेबाज़ी कर रही थी. न्यूज़ीलैंड की टीम मैच में पांच विकेट खोकर 182 रन बना चुकी थी. तभी अपने कोटे का छठा ओवर डालने आए शर्मा जी ने कमाल कर दिया.

उन्होंने इस ओवर में केन रदरफर्ड, इयन स्मिथ और इवन चैटफील्ड को लगातार गेंद पर आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली. इसमें सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने तीनों प्लेयर्स को बोल्ड किया था. चेतन ने भारत के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उनके नाम कुल 61 विकेट है. वहीं 65 वनडे मैच में उन्होंने 67 विकेट झटके हैं.

वीडियो: Ind vs Aus के पहले टेस्ट मैच के बाद नागपुर की पिच पर जाडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के मज़े ले लिए!

Advertisement

Advertisement

()