Chess Olympiad: भारत की पुरुष और महिला टीम्स ने वो कर दिखाया, जो इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ!
Chess Olympiad: मेंस टीम ने स्लोवेनिया के खिलाफ जीत हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया. जबकि विमेंस टीम ने आखिरी मैच में अजरबैजान को हराकर गोल्ड जीता.

चेस ओलंपियाड (Chess Olympiad) में भारत ने इतिहास रच दिया है. हंगरी में आयोजित ओलंपियाड 2024 में भारत ने ओपन (मेंस) और विमेंस दोनों सेक्शन में गोल्ड मेडल (Gold Medal in chess) हासिल किया है. ग्रैंडमास्टर डी गुकेश (D Gukesh) की अगुवाई में मेंस टीम ने स्लोवेनिया के खिलाफ जीत हासिल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया. वहीं, विमेंस टीम ने महिला सेक्शन में भारत ने आखिरी मैच में अजरबैजान को हराकर गोल्ड जीता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भारतीय टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है.
ओपन कैटेगरी में भारत को गोल्ड जीतने के लिए स्लोवेनिया के खिलाफ महज ड्रॉ की जरूरत थी. भारत ने इस मुकाबले को 3.5-0.5 से हराया. अर्जुन एरिगैसी, डी गुकेश और आर प्रज्ञानंद ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को गोल्ड दिला दिया. इनके अलावा भारतीय टीम में पेंटाला हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन भी शामिल थे. इस कैटेगरी में पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत की टीम अजेय रही. इस कैटेगरी में अमेरिका ने सिल्वर और उज्बेकिस्तान ने ब्रॉन्ज जीता.
वहीं, विमेंस कैटगरी में भारत ने आखिरी मैच में अजरबैजान को 3.5-0.5 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस टीम में द्रोणावल्ली हरिका, वैशाली रमेशबाबू, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल, तानिया सचदेव और अभिजीत कुंते शामिल रहीं. इस कैटेगरी में कजाकिस्तान को सिल्वर और अमेरिका को ब्रॉन्ज मिला. इससे पहले भारत का दोनों कैटेगरी में सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस साल 2022 में आया था. जब भारत ने दोनों कैटेगरी में ब्रॉन्ज जीता था.
ये भी पढ़ें: डी गुकेश ने जीता चेस का 'सबसे बड़ा टूर्नामेंट', 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ डाला!
प्रधानमंत्री ने दी बधाईभारतीय टीम के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी. प्रधानमंत्री ने X पोस्ट में लिखा,
“भारतीय दल ने 45वें FIDE चेस ओलंपियाड में जीत हासिल की है. ये जीत ऐतिहासिक है. भारत ने चेस ओलंपियाड में ओपन और महिला दोनों कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है! हमारी शानदार मेंस और विमेंस चेस टीम्स को बधाई. इस शानदार उपलब्धि ने भारतीय खेल के पथ में एक नया अध्याय जोड़ती है. उम्मीद है कि यह सफलता चेस के प्रति उत्साही लोगों के और बेहतर हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी.”
वहीं मेंस की इंडिविजुअल कैटेगरी में डी गुकेश ने लगातार दूसरी बार गोल्ड अपने नाम किया. गुकेश ने 2022 चेस ओलंपियाड में भी गोल्ड जीता था. वो विश्वनाथन आनंद के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं.
वीडियो: प्रज्ञानंद की कहानी, जानिए भारतीय चेस के नए पोस्टर बॉय को

