आईपीएल नीलामी चल रही है. सारी टीम माथापच्ची में जुटी हैं कि किसे खरीदें, किसेछोड़ें. मगर एक टीम का फंडा क्लियर है. उसे खिलाड़ी के खेल-वेल से कोई मतलब नहींहै. वो सबसे पहले उम्र देख रही है. उम्र में भी एक कंडीशन है. 30 से ज्यादा होनीचाहिए तभी लेंगे. तभी बोली लगाएंगे. बात कर रहे हैं चेन्नै सुपरकिंग्स की. बात हजमना हो रही हो तो चेन्नै में शामिल खिलाड़ियों की उम्र देख लीजिए - # महेंद्र सिंहधोनी - 36 साल # डू प्लेसी - 33 साल # ड्वेन ब्रावो - 34 साल # हरभजन - 37 साल# शेन वॉटसन - 36 साल # अंबाती रायडू - 32 साल # केदार जाधव - 32 साल # इमरान ताहिर- 38 साल तो जो मौज हुई है. वो भी इसी उम्र से जुड़ी हुई है. दरअसल चेन्नै के एकफैन आर सुदर्शन कुमार ने एक ट्वीट किया. उसने कहा कि आप क्रिस गेल को क्यों नहींखरीद रहे. हमें एक अच्छे ओपनर की जरूरत है. कमाल की बात है कि चन्नै सुपरकिंग्स नेइस पर जवाब दे दिया. कहा कि गेल की उम्र 30 से ज्यादा नहीं है. इसलिए टीम ने उन्हेंनहीं खरीदा. माने मौज लेने की कोशिश कर रहे थे. मगर खुद ही ट्रोल हो गए. ट्वीटदेखें-Team csk y can't u buy Chris Gayle. We need good opener..— rsudarsankumar (@rsudarsankumar) January 28, 2018 He hasn’t crossed 30! Soteam has decided against him. https://t.co/4K1HhvPHEH — Chennai Super Kings(@ChennaiIPL) January 28, 2018 चेन्नै का ये जवाब एक तरह से खुन्नस में ही आया है.काहे से आईपीएल नीलामी के पहले दिन से ही लोग ये मौज ले रहे हैं कि चेन्नै में सबबुड्ढे भर गए हैं. यही वजह है कि चेन्नै के इस जवाब से उसके फैन ज्यादा खुश नहींदिखे. कई लोगों ने इस पर चेन्नै की जमकर क्लास लगाई. वहीं कई लोग इस बात पर अड़ेरहे कि गेल को खरीद लेना चाहिए. खैर ये तो चेन्नै सुपरकिंग्स का अपना निजी मामलाहै. मगर देखने वाला ये होगा कि 30 से ज्यादा उम्र वाली ये जो ओल्ड ब्रिगेड है, वोचेन्नै को कितना फायदा पहुंचा पाएगी. विरोध में आए ट्वीट- Admin take revenge with#CSKfans.We support CSK just to see this kind of tweet????Shame on u. — DipanjanRoy (@DJRoy571) January 28, 2018 Gayle is better choice than vijay. Use commonsense — vijayender (@Vijayender_V) January 28, 2018 Is CSK a old agehome😷😷🚶🚶 — Jr NTR (@srikar9999) January 28, 2018 Then take this guy hecrossed more than u need pic.twitter.com/drmL63ML3X — Thalapathy rasigan 👊👊👊(@mersal30) January 28, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें- IPL नीलामी : अंडर 19 वर्ल्डकप खेल रहा एक और लड़का बना करोड़पति KKRको अपने लिए बोली लगाने से खुद गंभीर ने ही मना किया था! IPL नीलामी में खरीदे गएप्लेयर्स का क्या कहना है IPL नीलामी लाइव : कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका? अंडर 19वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान दोनों का रिकॉर्ड भयानक है लल्लनटॉप वीडियो देखें-