दीप्ति के हाथों रनआउट होने वाली चार्ली डीन ने अगले ही मैच में क्या गजब कर दिया?
चार्ली डीन की हो रही है जमकर तारीफ.

इंडिया वर्सेज़ इंग्लैंड. तीसरा वनडे मुकाबला. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज दीप्ति शर्मा ने इंग्लिश खिलाड़ी चार्ली डीन को रन आउट किया. ये रन आउट माकंड जैसा था. ठीक वैसा ही, जैसे IPL में आर. अश्विन ने जॉस बटलर को किया था. ICC के ताजा नियमों के मुताबिक अब या रनआउट की कैटेगरी में आता है.
लेकिन ये सब जानने के बावजूद इंग्लिश खिलाड़ी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का हवाला देते हुए, इस आउट पर खूब बहस कर रहे है. लेकिन इस पूरी चर्चा से अलग, चार्ली डीन अपने अगले मैच में खेलने उतर चुकी हैं. और सिर्फ उतरीं ही नहीं, उन्होंने तक़रीबन वो कर दिया जो तमाम अंग्रेज चाह रहे थे. लॉर्ड्स में ही खेली जा रही रेचल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी के फाइनल में चार्ली ने एक बैटर को क्रीज़ छोड़ने के लिए वॉर्निंग दी.
आपको बताएं, इस ट्रॉफी का फाइनल मैच नॉर्दर्न डायमंड और साउदर्न वाइपर्स के बीच खेला जा रहा है. चार्ली डीन वाइपर्स के लिए खेलती हैं. और उनकी टीम इस मैच में पहले गेंदबाजी कर रही थी. मैच के आठवें ओवर में चार्ली गेंदबाजी करने आई. और उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ी लिंसी स्मिथ को क्रीज़ छोड़ने के लिए वॉर्निंग दी.
आपको बताएं, इस वीडियो को इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,
# इंडिया–इंग्लैंड में क्या हुआ था?‘चार्ली डीन, उस घटना के 24 घंटे पूरे होने से पहले.’
तीसरा वनडे मुकाबले जीतने के लिए इंग्लैंड की टीम 170 रन का पीछा कर रही थी. टीम ने 118 रन पर नौ विकेट गंवा दिए थे. लेकिन फिर चार्ली डीन और फ्रेया डेविस के बीच पार्टनरशिप हुई. इस पार्टनरशिप ने इंग्लैंड को 153 तक पहुंचाया. अब चार्ली 47 और फ्रेया 10 रन बनाकर खेल रही थीं.
और इस पार्टनरशिप को तोड़ने के लिए हरमनप्रीत कौर ने 44वें ओवर में गेंद दीप्ति शर्मा को थमा दी. और ओवर की तीसरी बॉल फेंकते वक्त दीप्ति ने देखा कि चार्ली अपनी क्रीज़ से बाहर हैं. और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़ी चार्ली को 'रन-आउट' कर दिया.
यहां से इंग्लैंड की टीम जीत से 16 रन दूर रह गई. और सीरीज़ को 3-0 से गंवा बैठी. इसके बाद से ही दीप्ति शर्मा के इस रन-आउट पर बवाल चल रहा है.
महेंद्र सिंह धोनी ने बताया इंजमाम-उल-हक़ी के साथ दौड़ते तो क्या करते

