The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Champions Trophy 2025 virat kohli iyer guide easy win pak fielding vital role

पाकिस्तान की फील्डिंग देख फैन्स ने ली खूब मौज, बोले- 'ये कभी बदल नहीं सकती, कभी नहीं'

Champions Trophy 2025 : टीम इंडिया ने Pakistan के खिलाफ आसान जीत दर्ज की है. इसमें Virat Kohli और Shreyas Iyer की अहम भूमिका रही. लेकिन पाकिस्तानी टीम की फील्डिंग का भी इसमें बराबर का योगदान रहा है.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2025 (अपडेटेड: 23 फ़रवरी 2025, 10:44 PM IST)
Shreyas iyer virat kohli hardik pandya rohit sharma
टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. (इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. विराट कोहली ने टीम की ओर से विनिंग शॉट लगाया. उन्होंने चौका जड़कर टीम को जीत दिलाई. टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने शतक लगाया. और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा. कोहली और अय्यर की शानदार बैटिंग के अलावा पाकिस्तान की फील्डिंग ने भी इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहले शुभमन गिल और फिर श्रेयस अय्यर के आसान कैच टपकाए. इसको लेकर क्रिकेट फैन्स सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीम के मजे ले रहे हैं.

प्रियांशु नाम के एक यूजर ने लिखा, 

पाकिस्तान की फील्डिंग कभी बदल नहीं सकती. कभी नहीं.

वहीं मरियम नाम की एक यूजर ने लिखा, 

'खराब फील्डिंग 2 कैच ड्रॉप किए. पाकिस्तान से आप इससे खराब क्या ही उम्मीद कर सकते हैं.

प्रज्जवल नाम के एक यूजर ने पाकिस्तानी फील्डिंग के मजे लेते हुए लिखा, 

पाकिस्तान की एक चीज जो मुझे पसंद है, वो है उनकी फील्डिंग.

अबु बकर रफीक नाम के एक पाकिस्तानी फैन्स ने तो पाकिस्तान की घटिया फील्डिंग से नाराज होकर टीम के बायकॉट की मांग कर दी है. उन्होंने लिखा, 

हर बार की तरह खराब बैटिंग और फील्डिंग. कैचेज विन मैचेज. बहुत खराब फील्डिंग.

शुभमन गिल का कैच टपकाया

पाकिस्तान के खिलाफ 242 रनों का पीछा करते समय भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी की बेहतरीन यॉर्कर पर क्लीन बोल्ड हो गए. इसके बाद शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभाला. और टीम के स्कोर को 10वें ओवर में 64 रन तक पहुंचा दिया. इसके बाद 11वें ओवर में हारिस रऊफ की चौथी गेंद पर शुभमन गिल लगभग आउट हो गए थे. लेकिन मिड विकेट पर खड़े खुशदिल शाह ने उनका कैच टपका दिया. इस वक्त गिल 35 रनों के स्कोर पर थे. हालांकि गिल इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा पाए. और मैच के 18वें ओवर में स्पिनर अबरार अहमद की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 52 गेंदों में 46 रन बनाए.

श्रेयस अय्यर का कैच छोड़ा फिफ्टी जड़ दी

30वें ओवर में श्रेयस अय्यर ने खुशदिल शाह की बॉलिंग पर दो बैक टू बैक चौके ज़ड़े. लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर सऊद शकील ने उनका आसान कैच टपका दिया. उस समय अय्यर 27 रनों के स्कोर पर थे. श्रेयस अय्यर ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए फिफ्टी जड़ी. श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी में 56 रन बनाए. पचासा बनाने के बाद श्रेयस खुशदिल शाह की फिरकी का ही शिकार हुए. लेकिन तब तक टीम इंडिया की जीत लगभग तय कर चुकी थी.

वीडियो: रणजी ट्रॉफी में भी नहीं चला विराट कोहली का बल्ला, सिर्फ 6 रन बनाकर आउट

Advertisement

Advertisement

()