The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Champions Trophy 2025 Rohit sharma praises virat kohli after his century vs PAK

विराट ने पाकिस्तान की धुलाई की, फिर रोहित ने जो कहा, वो सुन फैन्स खुश हो जाएंगे!

Champions Trophy 2025: Virat Kohli के नाबाद सेंचुरी की मदद से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है. मैच के बाद टीम के कप्तान Rohit Sharma ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2025 (पब्लिश्ड: 12:10 AM IST)
Rohit sharma virat kohli shreyas iyer kuldeep yadav
रोहित शर्मा ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. (X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की है. इस जीत के नायक रहे विराट कोहली. कोहली (Virat Kohli) ने नाबाद शतक जड़कर टीम इंडिया को आसान जीत दिला दी. इस जीत के बाद इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है. रोहित ने कहा कि विराट इसी तरह के प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. 

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मैच के बारे में बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 

हमने जिस तरह की गेंदबाजी की वह सराहनीय है. पाकिस्तान को 240 रन पर रोक देना काफी अच्छा था. लाइट में बैटिंग थोड़ी आसान हो जाती है. लेकिन इसके साथ पिच स्लो भी हो जाती है. हालांकि हमारे पास ऐसी बल्लेबाजी है जो कोई भी टार्गेट चेज कर सकती है.  रिजवान और सउद शकील के बीच अच्छी पार्टनरशिप हो चुकी थी लेकिन हम मैच को अपने हाथ से बाहर नहीं जाने देना चाहते थे. गेंदबाजों ने एक यूनिट के तौर पर गेंदबाजी की.

रोहित शर्मा ने आगे बताया, 

 हम एकसाथ काफी क्रिकेट खेलते हैं जिसके चलते टीम के सदस्यों को ये पता होता है कि हम उनसे क्या उम्मीद रखते हैं. उन्हें पता होता है कि कुछ दिन ऐसे भी होंगे जब उन्हें पूरे 10 ओवर फेंकने को नहीं मिलेंगे. पिछले मैच में जडेजा ने परफॉर्म किया. और आज अक्षर, हार्दिक और कुलदीप ने परफॉर्म किया.

इस दौरान कप्तान रोहित विराट की बैटिंग पर भी बात की. उन्होंने कहा,

 विराट काफी सालों से टीम इंडिया के लिए ऐसा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उन्हें ऐसी पारी खेलते देखना कोई हैरान करने वाली बात नहीं है. उनके साथ ही दूसरे बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. 

रोहित बीच मैच में थोड़ी देर के लिए फील्ड से बाहर चले गए थे. उनको हैमस्ट्रिंग में कुछ दिक्कत थी. उन्होंने बताया कि फिलहाल वो ठीक हैं और उनकी हैमस्ट्रिंग में कोई दिक्कत नहीं है.

रिजवान ने कहा सुधार की जरूरत

वहीं, मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा, 

भारत ने अच्छी बॉलिंग की. और हमे दबाव में डाल दिया. जिसके चलते हम 240 के आसपास रूक गए. कोहली और शुभमन गिल ने जिस तरह की बैटिंग की वह काबिल-ए-तारीफ है. हमें फील्डिंग में सुधार की जरूरत है.

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 242 रनों का टार्गेट दिया था. इस टार्गेट को टीम इंडिया ने 42.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंडिया की ओर से विराट कोहली ने नाबाद सेंचुरी जड़ी. कोहली ने 111 गेंद पर 100 रन बनाए. जिसमें 7 चौके शामिल हैं. वहीं श्रेयस अय्यर ने अद्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 67 गेंदों में 56 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. 

वीडियो: आउट होने के बाद दर्शकों से क्यों भिड़े विराट कोहली? वीडियो वायरल

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()