The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Champions Trophy 2025 ICC gave Pakistan a lollipop said Basit Ali Jay Shah

Champions Trophy: ICC ने पाकिस्तान को दे दिया है 'लॉलीपॉप'

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके फ़ैन्स खुश थे. ICC ने चैंपियंस ट्रॉफ़ी से जुड़ी उनकी एक बड़ी मांग मान ली है. लेकिन अब इनके ही एक पूर्व क्रिकेटर ने ये बुलबुला फोड़ते हुए कहा है कि ICC ने PCB को लॉलीपॉप दिया है.

Advertisement
pic
14 दिसंबर 2024 (अपडेटेड: 14 दिसंबर 2024, 06:41 PM IST)
Jay Shah
बासित अली के मुताबिक ICC ने PCB को लॉलीपॉप दिया है (PTI File)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 पर मचा बवाल आखिरकार थमता दिख रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की एक बड़ी मांग मान ली गई है. भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफ़ी के अपने मैच दुबई में खेलेगी. बदले में पाकिस्तान 2026 T20 World Cup में भारत का सामना करने कोलंबो जाएगी. और साथ ही उन्हें एक वुमेन ICC इवेंट की मेजबानी भी मिलेगी.

जब से ये ख़बर आई है, पूरा पाकिस्तान खुश है. अंदरूने मुल्क में लोग जश्न मना रहे हैं. सोशल मीडिया पाकिस्तान की जीत के दावों से भरा पड़ा है. लेकिन पाकिस्तान के ही एक पूर्व क्रिकेटर ने इसे लॉलीपॉप करार देते हुए PCB को जमकर सुनाया है. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बासित अली नाम के इस पूर्व क्रिकेटर ने PCB की जमकर आलोचना की.

यह भी पढ़ें: Champions Trophy Breaking: मानी गई PCB की मांग, ऐसे होंगे भारत-पाकिस्तान मैच!

बासित का दावा है कि इस डील से पाकिस्तान क्रिकेट को कोई फायदा नहीं हो रहा है. उन्होंने बोर्ड से अपील करते हुए कहा कि इस वुमेन टूर्नामेंट की जगह पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी मांगनी चाहिए. बासित बोले,

'कहा जा रहा है कि 2027 या 2028 में पाकिस्तान को एक वुमेंस वर्ल्ड कप मिलेगा. सब लोग कहेंगे- वाह जी वाह! ये कमाल है, पाकिस्तान में एक नहीं दो-दो ICC इवेंट्स. लेकिन ऐसे इवेंट्स का क्या मतलब है. ये इसलिए किया जा रहा है जिससे 2026 में पाकिस्तान टीम भारत जाए. बदले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तान आ जाएगी. ब्रॉडकास्टर्स को कोई नुकसान नहीं होगा. आपको पता है लॉलीपॉप क्या है?

ये लॉलीपॉप है जिसे ICC वाले PCB को दे रहे हैं. कि अगर आप इस पर मान गए, तो लिखित में कुछ मत मांगिए और हम आपको एक और ICC इवेंट दे देंगे. इससे पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं होगा. उन्हें इसकी जगह एशिया कप की बिड करनी चाहिए, जो अगले साल होगा. PCB को ये मांग करनी चाहिए. PCB को वुमेंस वर्ल्ड कप या अंडर-19 वर्ल्ड कप होस्ट करके कुछ नहीं मिलेगा. अगर PCB ये लॉलीपॉप स्वीकार कर लेता है, तो उनकी हार होगी.'

ICC की मीटिंग में तय हुआ था कि चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के मैच पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे. PCB और BCCI ने इस बात पर भी सहमति जताई थी कि T20 World Cup 2026 में भारत-पाकिस्तान लीग मैच भारत में नहीं खेला जाएगा. पाकिस्तानी टीम इस मैच के लिए कोलंबो जाएगी.

बता दें कि PCB वाले पहले ही चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2025 के लिए हाइब्रिड मॉडल पर मान गए थे. उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मैच पाकिस्तान से बाहर कराए जाने में कोई समस्या नहीं थी. लेकिन बदले में वो चाहते थे कि 2026 T20 World Cup के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत जाने के लिए मजबूर ना किया जाए. PCB ने अगले साल के वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफ़ी 2029 और वनडे वर्ल्ड कप 2031 के लिए भी इसी व्यवस्था की मांग की थी. और ICC ने इनकी कम से कम एक मांग तो मान ही ली है.

वीडियो: मोहम्मद सिराज के पीछे पड़े ऑस्ट्रेलियंस, सुनील गावस्कर ने क्या कह सुना दिया?

Advertisement

Advertisement

()