The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • champions trophy 2025 australia captain steve smith says pitch was tricky for batting

बस इतने रन और होते तो मैच का रुख अलग होता... स्टीव स्मिथ ने बताया किस वजह से जीती इंडिया

Champions Trophy 2025 नॉकआउट मुकाबलों में अपने बढ़िया खेल के लिए विख्यात ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है. टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि विकेट बैटिंग के लिए मुश्किल था. उन्होंने इंडिया की जीत पर क्या कहा?

Advertisement
champions trophy 2025 australia captain steve smith says pitch was tricky for batting
टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि विकेट बैटिंग के लिए मुश्किल था.(तस्वीर:PTI)
pic
शुभम सिंह
4 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 12:09 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Champions Trophy 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है. फाइनल का मुकाबला 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा. भारत के लिए विराट कोहली ने एक बार फिर संकट के समय भरोसेमंद पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम ने कुछ रन और बनाए होते तो चीजें अलग होतीं.

‘हमने अहम मौके पर विकेट गंवाए’

नॉकआउट मुकाबलों में अपने बढ़िया खेल के लिए विख्यात ऑस्ट्रेलिया, चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है. टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि विकेट बैटिंग के लिए मुश्किल था. उन्होंने कहा,

Embed

उन्होंने आगे कहा,

Embed

यह भी पढ़ें:कोहली की सब बात करेंगे, लेकिन मैच तो श्रेयस अय्यर ने पहले ही पलट दिया था!

दुबई में जीत का चौका लगा, टीम इंडिया फाइनल में पहुंची

बात अगर मैच की करें तो रोहित शर्मा एक बार फिर टॉस हार गए. उन्होंने लगातार 11वें वनडे मैच में टॉस हारने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर दुबई की पिच पर पहले बैटिंग चुनी. टीम ने कप्तान स्टीव स्मिथ और एलेक्स केरी की पारियों की मदद से 264 रनों का स्कोर खड़ा किया.स्मिथ ने 73 रनों की पारी खेली, वहीं एलेक्स ने 61 रनों का योगदान दिया.

265 रनों का लक्ष्य पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दी. लेकिन 50 रन से कम के स्कोर पर भारत के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए. शुरुआती झटकों के बाद तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने 111 गेंद में 91 रन जोड़ डाले. इसके बाद चौथे विकेट के लिए विराट ने अक्षर के साथ 44 रनों की साझेदारी की. पांचवें विकेट के लिए कोहली और राहुल ने 46 गेंद में 47 रन जोड़े.

विराट कोहली ने शानदार 84 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 45, केएल राहुल ने 42, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या ने 28-28 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एलिस और एडम जैंपा ने दो-दो विकेट लिए. शानदार पारी के लिए विराट कोहली को प्लेयर ऑफ दी मैच मिला.

वीडियो: शुभमन गिल ने लिया कैच, फिर भी आउट होने से क्यों बचने वाले थे ट्रैविस हेड?

Advertisement

Advertisement

()