The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Bollywood Celebs Reactions on Aryan Khan getting Bail

आर्यन की बेल के बाद हंसल मेहता ने NCB पर करारी चुटकी ली, सोनू सूद ने गहरी बात कह दी

आर्यन खान को बेल मिलते ही सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर क्या-क्या कहा?

Advertisement
pic
28 अक्तूबर 2021 (अपडेटेड: 28 अक्तूबर 2021, 01:57 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
ट्विटर पर कुछ लोगों को फिर काम मिल गया. शाम को महसूस होने वाली बोरियत लिटिल बिट दूर हुई. आर्यन खान को बेल मिल गई. बताने की अब ज़रुरत भी नहीं कि आर्यन खान शाहरुख़ खान के बेटे का नाम है. सबको पता है. ट्वीट आने लगे 'आर्यन खान की दिवाली अब घर पर मनेगी'. 'शाहरुख़ की मन्नत पूरी' और बहुत कुछ. बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका मंजूर कर ली है. इस मामले में आर्यन खान के साथ हाई कोर्ट ने अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी है. फॉर्मेलिटीज पूरी होते ही आर्यन खान कल या परसों जेल से रिहा हो जाएंगे. आर्यन की बेल पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी. स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया. एक्ट्रेस मलाइका अरोरा ने आर्यन खान को बेल मिलते ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'थैंक द लॉर्ड' लिखा. वहीं उनकी बहन अमृता अरोरा ने भी शाहरुख़ खान के परिवार की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करके ख़ुशी ज़ाहिर की. आइए बताते हैं किसने क्या कहा –
स्वरा भास्कर ने आर्यन खान को मिली बेल की खबर आते ही ट्वीट किया. स्वरा भास्कर ने आर्यन खान को मिली बेल की खबर आते ही ट्वीट किया.

 ‘कांटे’ जैसी कल्ट फिल्म बनाने वाले फिल्ममेकर संजय गुप्ता ट्वीट में लिखते हैं-


“मुझे बहुत खुशी है कि आर्यन खान को ज़मानत मिल गई है. लेकिन मैं उस व्यवस्था से भी बहुत परेशान हूं जिसने एक युवक को 25 दिनों से अधिक समय तक सलाखों के पीछे रखा. ऐसे काम के लिए जो उसने किया भी नहीं. इसे बदलना होगा!!! गॉड ब्लेस यू एंड बी स्ट्रॉन्ग आर्यन”

ट्वीट स्क्रीनशॉट - संजय गुप्ता ट्वीट स्क्रीनशॉट - संजय गुप्ता

एक्टर सोनू सूद ने आर्यन खान को बेल मिलते ही ट्वीट किया -

“समय जब न्याय करता है, तब गवाहों की जरूरत नहीं होती”.


ट्वीट स्क्रीनशॉट - सोनू सूद ट्वीट स्क्रीनशॉट - सोनू सूद

‘सत्या’, ‘कंपनी’, ‘रंगीला’ जैसी फिल्में दे चुके डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने आर्यन खान को रिप्रेज़ेंट करने वाले सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी की बात करते हुए ट्वीट किया –


"तो अगर आर्यन के लिए जमानत पाने के लिए मुकुल रोहतगी की दलील की ही ज़रुरत थी, तो क्या इसका मतलब यह है कि उनके पहले के वकील इतने अक्षम थे कि उन्हें बेवजह जेल में इतने दिन बिताने पड़े?"

राम गोपाल वर्मा का ट्वीट

एक्टर आर माधवन ने ट्वीट करके अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की और लिखा -

"थैंक गॉड! एक पिता होते हुए मैं बहुत राहत महसूस कर रहा हूं ... सभी अच्छी और सकारात्मक चीजें हों."


ट्वीट स्क्रीनशॉट - आर माधवन ट्वीट स्क्रीनशॉट - आर माधवन

सिंगर मीका सिंह ने लिखा -

"#AryanKhan और बाकी सभी को ज़मानत मिलने पर बधाई. मैं बहुत खुश हूं कि फाइनली बेल ग्रांट हुई. भाई @iamsrk भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं. आपने फिल्म फ्रेटर्निटी में बहुत योगदान दिया है. गॉड ब्लेस यू एंड योर फैमिली!"

मीका सिंह ने शाहरुख़ खान के साथ तस्वीर ट्वीट की मीका सिंह ने शाहरुख़ खान के साथ तस्वीर ट्वीट की

'सोनचिरैया', 'खोसला का घोंसला' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुके एक्टर रणवीर शोरी ने भी लिखा,

"देर है.. अंधेर नहीं".


ट्वीट स्क्रीनशॉट - रणवीर शोरी ट्वीट स्क्रीनशॉट - रणवीर शोरी

फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता ने 'ब्लास्ट' शब्द पर एनसीबी की चुटकी लेते हुए ट्वीट किया-

‘I want to have a blast tonight!’


शाहिद और ओमेर्टा जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर हंसल मेहता ने ब्लास्ट शब्द से चुटकी लेली शाहिद और ओमेर्टा जैसी फिल्में देने वाले डायरेक्टर हंसल मेहता ने ब्लास्ट शब्द से चुटकी लेली

'हसीन दिलरुबा', 'जजमेंटल है क्या' जैसी फिल्मों की राइटर कनिका ढिल्लों ने लिखा -

"फाइनली आर्यन खान को बेल मिल ही गयी. सो हैप्पी. शाहरुख़ और गौरी के लिए लव एंड लाइट".

खैर मीम्स बनाने वालों को इंग्रेडिएंट्स मिल चुके हैं. फ़िलहाल ट्विटर पर शाम से #AryanKhanBail ट्रेंड हो रहा है. आगे जो भी होगा हम खबर पहुंचाते रहेंगे.


 

Advertisement

Advertisement

()