केएल राहुल. टीम इंडिया की वनडे कप्तानी के लिए तैयार हैं. रेगुलर वनडे कप्तानरोहित शर्मा की चोट के चलते राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज मेंइंडिया को लीड करेंगे. 19 जनवरी से शुरू हो रही इस वनडे सीरीज से पहले हुई प्रेसकॉन्फ्रेंस में राहुल ने साफ किया कि वह रोहित की जगह वनडे में ओपनिंग का जिम्मा भीसंभालेंगे. राहुल वनडे में भारत के लिए अलग-अलग पोजिशंस पर खेल चुके हैं. जबकिरोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी टीम के लिए ओपनिंग करती रही है. राहुल ने इस बारेमें कहा, 'पिछले 14-15 महीनों में मैंने नंबर 4, 5... टीम की जरूरत के हिसाब सेअलग-अलग पोजिशंस पर बैटिंग की है. रोहित के यहां ना होने के चलते मैं टॉप पर बैटिंगकरूंगा. मैं कोई ऐसा बंदा नहीं हूं जिसके पास बहुत सारे प्लान और टारगेट्स हों. मैंएक बार में एक गेम पर फोकस करना चाहता हूं. इसी तरह मैंने अपनी क्रिकेट खेली है औरमैं इसी तरह टीम को लीड करना चाहूंगा.' बताते चलें कि T20I में राहुल पहले से हीइंडिया के लिए ओपन करते रहे हैं. बीते साल हुए T20 वर्ल्ड कप से धवन के बाहर होनेके बाद राहुल ने ही ओपनिंग की थी. अब देखने वाली बात ये होगी कि टीम मैनेजमेंट साउथअफ्रीका के खिलाफ राहुल के साथ धवन या फिर रुतुराज गायकवाड़ को मौका देगा. राहुल नेइसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि वह टीम की कप्तानी के दौरान विराट कोहली औरधोनी से मिली सीख का इस्तेमाल करेंगे.KL Rahul confirms he will be opening for India in the ODI series against SouthAfrica.— Johns. (@CricCrazyJohns) January 18, 2022 राहुल ने विराट कोहली के बाहर रहने केचलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की थी. और ऐसाकहा जा रहा है कि अब कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद वह परमानेंट टेस्टकैप्टन भी हो सकते हैं. अपनी कप्तानी के बारे में राहुल ने कहा, 'मैं महेंद्र सिंहधोनी और विराट कोहली जैसे महान कप्तानों के अंडर खेला हूं. उम्मीद है कि टीम कीकप्तानी करते वक्त मैं उनसे मिली सीख का इस्तेमाल कर पाऊंगा. इस रास्ते में मैंगलतियां भी करूंगा लेकिन मैं उन गलतियों से सीखूंगा और बेहतर करूंगा.' बता दें किइस वनडे सीरीज का पहला मैच 19 जनवरी की दोपहर 2 बजे से पार्ल में खेला जाएगा. इसमैच के साथ ही विराट कोहली लंबे वक्त के बाद बतौर प्लेयर उतरेंगे. आखिरी बार T20Iऔर टेस्ट दोनों में वह इंडिया के लिए कप्तान के रूप में खेले थे. जबकि वनडे में भीसीन यही थी. अपनी आखिरी वनडे सीरीज में कोहली बतौर कप्तान ही खेले थे.