The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Candice Warner says she gives David Warner limited pocket money as he is addicted to betting

'जुआरी' वार्नर को पॉकेट मनी देती है उनकी बीवी!

वार्नर की बीवी ने कई राज़ खोल दिए!

Advertisement
Candice Warner says she gives pocket money to David Warner
डेविड वार्नर और उनकी बीवी (Courtesy: File/Candice Warner Instagram)
pic
पुनीत त्रिपाठी
18 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 18 नवंबर 2022, 08:35 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

डेविड वार्नर. ऑस्ट्रेलिया के स्टार बैट्समैन. पैट कमिंस के कैप्टन बनने के पहले कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वार्नर का नाम भी इस रेस में था. वार्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए तो खेलते ही हैं, साथ-साथ IPL और बिग बैश लीग में भी जलवे बिखरते हैं.

खूब रन्स बनाते हैं, और इसलिए खूब पैसे भी कमाते हैं. पर घर पर वार्नर की कम चलती है. उनकी बीवी कैंडिस वार्नर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो उन्हें पॉकेट मनी देती हैं, और वो भी हाथ दबा कर. मज़ाक नहीं कर रहे हैं, सच्ची. ट्रिपल एम रश ऑर पर गस, जूड और वेंडेल से बात करते हुए कैंडिस ने कहा,

Image embed

हालांकि साल में एक वक्त ऐसा आता है, जब कैंडिस डेविड पर थोड़ी मेहरबान हो जाती हैं और उनकी पॉकेट मनी बढ़ा देती हैं. कैंडिस ने आगे कहा,

Image embed

डेविड की बात करें तो उन्होंने ट्रिपल एम के ही डेडसेट लेजेंड्स के शो पर हाल ही में कहा था कि वह सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होंगे. वार्नर ने कहा था,

Image embed

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेल रही है. इस सीरीज़ के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया. वार्नर ने इस मैच में 84 बॉल पर 86 रन बनाए. दूसरा वनडे 19 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है.

T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद जॉस बटलर ने मोईन अली और आदिल रशीद को स्टेज से क्यों हटाया?

Advertisement

Advertisement

()