The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Canada’s Balraj Panesar grabs neck of England’s Chris Griffiths in pool stage match at CWG 2022

हॉकी मैच में भारतीय मूल के खिलाड़ी ने पकड़ी अंग्रेज़ की गर्दन, और फिर...

इंग्लैंड और कनाडा हॉकी मैच में हुई हाथापाई.

Advertisement
pic
5 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2022, 07:59 PM IST)
Balraj Panesar, Chris Griffith. Photo: AP
बलराज पानेसर, क्रिस ग्रिफिथ. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुरुवार, 4 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में इंग्लैंड और कनाडा के बीच हॉकी मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने कनाडा को 11-2 के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड टीम ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में भारत के बाद दूसरे नंबर पर आ गई है. हालांकि इस मैच के रिजल्ट से ज्यादा चर्चा मुकाबले के दौरान हुई एक घटना बटोर रही है. दरअसल इस मैच के दौरान दो प्लेयर्स आपस में भिड़ गए.

ये झगड़ा इतना गंभीर था कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और मैच रेफरी को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. इंग्लैंड के खिलाड़ी क्रिस ग्रिफिथ और कनाडा के स्टार बलराज पनेसर जरा सी बात को लेकर बीच मैच भिड़ गए.

# क्या है पूरी घटना?

ये घटना मैच में हाफटाइम होने से ठीक पहले घटी. जब इंग्लैंड की टीम मुकाबले में 4-1 से आगे थी. तभी कनाडा के भारतीय मूल के खिलाड़ी बलराज पनेसर की स्टिक इंग्लिश फॉरवर्ड क्रिस ग्रिफिथ के हाथ में फंस गई. इसके बाद ग्रिफिथ ने गुस्से में बलराज को धक्का दे दिया.

धक्का खाते ही बलराज को भी गुस्सा आ गया, और उन्होंने ग्रिफिथ की गर्दन पकड़ उन्हें धकिया दिया. इसके बाद दोनों के बीच खींचतान शुरू हो गई. जब तक बाकी खिलाड़ी बीच-बचाव करने के लिए पास नहीं आए, तब तक दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से उलझे रहे.

इस तरह से नियमों के खिलाफ़ जाने पर मैच रेफरी ने दोनों ही खिलाड़ियों पर पेनल्टी लगा दी. इस घटना के तुरंत बाद बलराज को रेफरी ने रेड कार्ड दे दिया. जो कि अक्सर हम हॉकी के मैदान पर नहीं देखते. वहीं ग्रिफिथ को येलो कार्ड दिया गया.

# इंग्लैंड जीता ज़रूर लेकिन नंबर 1 नहीं हो सका

इंग्लैंड ने कनाडा के खिलाफ़ ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले को जीता ज़रूर. लेकिन वो पॉइंट्स टेबल में नंबर एक नहीं हो सके. दरअसल इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले को कम से कम 15 गोल के मार्जिन से जीतना चाहती थी. जिससे वो पूल बी में भारत से आगे रहते हुए नंबर एक रह सके. अगर ऐसा होता तो उन्हें सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीम से नहीं भिड़ना पड़ता. लेकिन अब उन्हें ऑस्ट्रेलिया से ही भिड़ना होगा. वहीं शनिवार को ही टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी.

भारतीय हॉकी टीम ने कनाडा से कौन सा बदला निकाला?

Advertisement

Advertisement

()