The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • By elections 2016 result fight for 4 lok sabha and 8 assembly seats

नोटबंदी के बाद उपचुनावों के नतीजे: त्रिपुरा में CPM, पुदुचेरी में कांग्रेस जीती

4 लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
22 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 22 नवंबर 2016, 07:20 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
देश के सात स्टेट. जहां चार लोकसभा और 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ. 19 नवंबर को वोट डाले गए. नतीजे आने शुरू हो गए हैं. नोटबंदी के बाद ये पहला इलेक्शन था. 1000 और 500 के नोट बंद होने से इस उपचुनाव के नतीजे बहुत कुछ तय करेंगे. इसलिए इनका रिजल्ट मायने रखता है. त्रिपुरा में CPM, पुदुचेरी में कांग्रेस जीत गई है. मध्य प्रदेश के नेपानगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मंजू दादू जीत गई हैं. उन्होंने कांग्रेस के अंतरसिंह बर्डे को करीब 40,200 वोटों से हराया है. मंजू दादू भाजपा विधायक राजेंद्र दादू की बेटी हैं. इसी साल जून में एक कार एक्सीडेंट हुआ. और उसमें राजेंद्र दादू की मौत हो गई थी. उनकी जगह पर उनकी बेटी ने चुनाव लड़ा. मध्य प्रदेश की शहडोल की लोकसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है. असम, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीटों पर और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुआ है. अब तक को जो खबर है वो ये है कि पुडुचेरी की नेल्लीतोपे विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार और स्टेट के सीएम वी. नारायणसामी जीत गए हैं. कांग्रेस विधायक ए जॉन कुमार ने नारायणसामी के लिए यह सीट छोड़ी थी. नारायणसामी ने अप्रैल में चुनाव नहीं लड़ा था. कांग्रेस ने बहुमत हासिल करने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था. त्रिपुरा में सत्‍ताधारी सीपीएम ने खरजला और खोवाई दोनों सीटें जीत ली हैं. भाजपा यहां पर पैर जमाने में लगी है. इन नतीजों से उसे झटका लगा है. वहीं तमिलनाडु की तंजावुर सीट पर जयललिता की पार्टी अन्‍नाद्रमुक बढ़त बनाए हुए है तमिलनाडु की तिरुप्पराकुंद्रम और अर्वाकुरुचि विधानसभा सीटों पर AIADMK आगे असम की लखीमपुर सीट पर भाजपा आगे है. बंगाल की दोनों लोकसभा सीटों कूचबिहार और तामलुक पर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बढ़त बना रखी है. पश्चिम बंगाल में दो लोकसभा सीट के अलावा एक विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव हुआ है. सत्ता में मौजूद तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, वाम मोर्चा और कांग्रेस ने तीनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस और माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे ने अप्रैल-मई विधानसभा चुनाव साथ में लड़ा था. लेकिन इस उपचुनाव में दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ा है.

Advertisement

Advertisement

()