The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BWF World Championships 2022: Dhruv Kapila and M.R Arjun advanced to the third round by defeating danish pair

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की डबल्स जोड़ी ने मौज कर दी

मेंस डबल्स में भारतीय जोड़ी ने किया बड़ा उलटफेर.

Advertisement
pic
24 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 24 अगस्त 2022, 03:29 PM IST)
Dhruv Kapila and M.R Arjun, BWF World Championships 2022
एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला (bwf/BADMINTONPHOTO)
Quick AI Highlights
Click here to view more

BWF World Championships 2022 में भारतीय टीम के लिए बुधवार, 24 अगस्त का दिन मिला-जुला रहा. मेंस डबल्स में जहां भारतीय जोड़ी ने बड़ा उलटफेर किया, वहीं विमेन डबल्स के दो मुकाबलों में हमें हार का सामना करना पड़ा है. मेंस डबल्स में एमआर अर्जुन (MR Arjun) और ध्रुव कपिला (Dhruv Kapila) की जोड़ी ने डेनमार्क की जोड़ी को हराकर बड़ा उलटफेर किया.

#Dhruv Kapila & M R Arjun का कमाल

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने दुनिया की आठवें नंबर की किम एस्ट्रुप और एंडर्स रासमुसेन की डैनिश जोड़ी को मात दी. भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर के मुकाबले को सीधे गेम्स में 21-17, 21-16 से जीता. जीत के साथ ही भारतीय जोड़ी ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. दुनिया में 35वीं रैंकिंग वाले अर्जुन और कपिल की जोड़ी ने पिछली बार के ब्रॉन्ज़ मेडल विजेता डैनिश खिलाड़ियों के खिलाफ़ अच्छी शुरुआत की.

भारतीय जोड़ी ने स्लो स्टार्ट के बाद मोमेंटम हासिल करते हुए पहले गेम को 21-17 से अपने नाम कर लिया. दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और 21-16 से इसे जीतकर मैच को महज 40 मिनट में अपने नाम कर लिया. प्री-क्वॉर्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी का सामना वर्ल्ड नं. 41 सिंगापुर के ही योंग काई टेरी और लो कीन से होगा.

# Women's double में खराब शुरुआत

वहीं विमेन डबल्स में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी जोड़ी दूसरे दौर का अपना मुकाबला हार गई. भारतीय जोड़ी को चीन की विश्व चैंपियनशिप गोल्ड मेडलिस्ट चेन किंग चेन और जिया यी फैन से सीधे गेम में 21-15, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा. जबकि एक और मुकाबले में पूजा दांडू और संजना संतोष की जोड़ी को, सो ही और शिन चान ने हरा दिया. कोरियाई जोड़ी ने दूसरे दौर के इस मुकाबले को 21-15, 21-7 से जीता.

इससे पहले मंगलवार को साइना नेहवाल ने प्री-क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया. उन्हें जापान की छठी सीड नाजोमी ओकुहारा के खिलाफ मुकाबले में वॉकओवर मिला. वहीं ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की विमेन डबल्स जोड़ी ने मलेशिया की लो येन युआन और वेलेरी सिओ को 21-11, 21-13 से मात दी.

शाहीन अफरीदी होते तो एशिया कप में टीम इंडिया घुटने टेक देती?

Advertisement

Advertisement

()