The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Brazil legend Pele dies, Ronaldo, Neymar and mbappe pen emotional tribute

पेले के निधन पर क्या बोले रोनाल्डो, नेमार और एमबाप्पे जैसे दिग्गज?

82 साल की उम्र में हुआ पेले का निधन.

Advertisement
pic
30 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022, 12:59 PM IST)
Cristiano ronaldo, Neymar, pele
नेमार और रोनाल्डो ने दी पेले को श्रद्धांजलि (Social media)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पेले (Pele). दुनिया के महानतम फुटबॉलर्स में एक पेले का 82 साल की उम्र में निधन हो गया. वह काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. ब्राजील के फुटबॉलर का इलाज साओ पाओलो के आइंस्टीन अस्पताल में चल रहा था. पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी दी.

महान फुटबॉलर के निधन के बाद हर कोई फुटबॉल में उनके योगदान को याद कर रहा रहा है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, किलियन एमबाप्पे और नेमार जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने ब्राजील के दिवंगत फुटबॉलर को ट्रिब्यूट दिया है. पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने पेले के साथ अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की है. इसके साथ उन्होंने लिखा,

‘पूरे ब्राजील और एडसन एरेंटस डो नासिमेंटो के परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं. जिन्हें पूरा फुटबॉल जगत गले लगा रहा है, उन्हें केवल अलविदा कहना पर्याप्त नहीं होगा. वह आज, कल और हमेशा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे. उनकी मिसाल कल भी दी जाती थी, आज भी दी जाती है और हमेशा दी जाएगी. दूर से भी उन्होंने हमेशा मेरे लिए स्नेह दिखाया, जब भी हम मिले. हमारा स्नेह पारस्परिक तौर एक दूसरे के प्रति था. उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकेगा. उनकी यादें हम फुटबॉल प्रेमियों के साथ हमेशा रहेगी. रेस्ट इन पीस, किंग पेले.’

वहीं ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने भी पेले को इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए पेले को श्रद्धांजलि दी. नेमार ने लिखा,

‘पेले से पहले 10 केवल एक नंबर था. मैंने ये मुहावरा कहीं पढ़ा था. यह अच्छा, लेकिन अधूरा है. मैं ये कहना चाहता हूं कि उनसे पहले फुटबॉल केवल एक खेल था. लेकिन पेले ने सबकुछ बदल दिया. उन्होंने फुटबॉल को एक आर्ट और मनोरंजन में तब्दील कर दिया. उन्होंने अश्वेतों को आवाज दी. वह हमसे जुदा हो गए लेकिन उनका जादू बरकरार है.’

जबकि इस साल फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में हैटट्रिक लगाने वाले स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे ने भी पेले के साथ एक फोटो शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा,

‘फुटबॉल के किंग हमें छोड़ गए हैं, लेकिन उनकी विरासत को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा.’

# शानदार रहा पेले का करियर

पेले का पूरा नाम एडसन एरेंटस डो नासिमेंटो है. उनका जन्म 23 अक्टूबर, 1940 को ब्राजील के ट्रेस कोराकोएस में हुआ था. वो महज 17 साल की उम्र में फुटबॉल के स्टार बन गए थे. 21 साल लंबे फुटबॉल करियर के दौरान उनके नाम 1,281 गोल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. पेले ने 1363 मुकाबलों में हिस्सा लिया. पेले साल 1958, 1962 और 1970 में वर्ल्ड कप जीतने वाली ब्राज़ील टीम का हिस्सा रहे. साल 2000 में उन्हें फ़ीफ़ा का ‘प्लेयर ऑफ द सेंचुरी’ भी चुना गया.

वीडियो: आश्विन ने बताया क्यों ऋषभ पंत तौलिया लपेटकर लेट गए?

Advertisement

Advertisement

()