6 बॉलर्स जिनके नाम बैटिंग के गजब रिकॉर्ड हैं
धुरंधर बल्लेबाजों को भी दी है टक्कर.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है जब गेंद के जादूगरों ने बल्ले से भी टीम की लाज बचाई. इन टेलएंडरों ने भी गजब की पारियां खेली हैं और कई ऐसे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं जो अक्सर धुरंधर बल्लेबाजों के नाम होते हैं. एक नजर कुछ ऐसे ही कारनामों पर...
अजीत अगरकर
वनडे में किसी भी भारतीय की सबसे तेज हाफ सेंचुरी अजीत अगरकर के नाम है. वही अगरकर जो अक्सर जीरो पर आउट हो जाते थे और इसके लिए काफी बदनाम भी थे. एक दिन सिर्फ 21 गेंदों पर 50 रन ठोंक डाले थे. साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में अगरकर ने 25 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली थी जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे. यही नहीं अजीत अगरकर उन चुनिंदा क्रिकेटरों में भी हैं जिन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर शतक भी जमाया है. इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में.
जेसन ग्लेस्पी
इस ऑस्ट्रेलियन फास्ट बॉलर ने नाम एक गजब बैटिंग रिकॉर्ड है. ग्लेस्पी टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के इकलौते नाइटवॉचमैन हैं जिसके नाम दोहरा शतक है. साल 2006 में बांग्लादेश के खिलाफ 201 रन मारे थे. माइकल हसी के साथ 320 रनों की पार्टनरशिप करने टीम के स्कोर को 581 रन तक पहुंचा दिया था. अपने इस डबल सेंचुरी में ग्लेस्पी ने 425 गेंदें खेलीं और 574 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे.
एश्टन अगर

शेन वॉर्न
फिरकी का बादशाह. शेन वॉर्न. इस ऑस्ट्रेलियन लेग-स्पिनर के नाम 708 टेस्ट विकेट हैं. साथ ही अपने 145 टेस्ट मैचों में 3154 रन भी बनाए हैं. इसमें एक 99 रनों की पारी भी है. किसी भी फुल टाइम बॉलर के नाम 3000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने का ये रिकॉर्ड वॉर्न के नाम ही है. साथ ही इतने टेस्ट रन बिना किसी सेंचुरी के बनाने का रिकॉर्ड भी शेन वॉर्न के ही नाम है. बैटिंग करते हुए बड़े शॉट लगाने की क्षमता वाले वॉर्न को खतरनाक टेलएंडर माना जाता था.
वसीम अकरम

अनिल कुंबले

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली की दादागिरी के पांच किस्से वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मारक हथियार है ये लड़की

