टीम इंडिया की हालत अभी साउथ अफ्रीका में पतली है. 2-0 से टेस्ट सीरीज हारने के बादअब टीम वॉन्डरर्स में होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट की तैयारी में लगी है. 24जनवरी से ये मैच शुरू होगा. इसी बीच मुंबई के पेसर शार्दुल ठाकुर और हरियाणा सेनवदीप सैनी को साउथ अफ्रीका बुला लिया गया है. माना जा रहा ये तेज गेंदबाज शुक्रवारको साउथ अफ्रीका की फ्लाइट पकड़ेंगे.शार्दुल उछाल भरी गेंद फेंकने में माहिर हैं.शार्दुल इन दिनों मुंबई के लिए सैय्यद मुश्ताक़ अली टी-20 ट्रॉफी खेल रहे थे. यूंतो शार्दुल का साउथ अफ्रीका जाना तय था क्योंकि वो वनडे टीम का हिस्सा हैं. मगर वो24 जनवरी को महेंद्र सिंह धोनी और मनीष पांडे के साथ जाने वाले थे. शार्दुल कोजल्दी बुलाए जाने के पीछे ये कारण बताया जा रहा है कि वो वहां की तेज पिचों पर टीमको नेट प्रैक्टिस में हेल्प करेंगे. कोहली के साथ पहले ही अंकित राजपूत, मोहम्मदसिराज, आवेश खान और बेसिल थंपी नेट प्रैक्टिस के लिए साउथ अफ्रीका गए थे. मगर टीममैनेजमेंट ने विदेशी दौरों पर अच्छे बॉलर्स की कमी के बारे में बोर्ड को बताया था.साथ ही ये भी आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी बॉलर के घायल होने के चलते तोशार्दुल को जल्दी बुलाया गया है.नवदीप सैनी को भी बतौर नेट गेंदबाज जोहानिसबर्ग भेजा जा रहा है.टेस्ट सीरीज हारने के बाद टीम की तैयारियों पर कई सवाल उठे हैं. बिशन सिंह बेदीसमेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने कहा था कि टीम इंडिया साउथ अफ्रीका बिना खास तैयारी केगई थी. उन्होंने कहा था कि श्रीलंका के साथ सीरीज होनी ही नहीं चाहिए थी. बल्कि येसमय साउथ अफ्रीका के दौरे की तैयारियों में लगना चाहिए था. माना जा रहा है कि इनदोनों गेंदबाजों को जल्दी बुलाना इसी तैयारी का हिस्सा है.--------------------------------------------------------------------------------Also Read:13 किलो वजन घटाया, IPL को गरियाया, फिर टीम इंडिया में आया ये लड़कासाउथ अफ्रीका में वो क्रिकेट सीरीज जिसके खिलाफ उतरे लोगों पर कुत्ते छोड़ दिए गएथे