The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Blessing Muzarabani and Brad Evans will be big threat in super 8 match against india t20 world cup

साउथ अफ्रीका से भी खतरनाक जिम्बाब्वे? इन तीनों से आखिर कैसे निपटेगी टीम इंडिया?

T20 World Cup: India सुपर 8 में अगला मैच जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ खेलेगा. यह मैच 26 फरवरी को चेन्नई में होगा. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के पेसर्स टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं.

Advertisement
pic
23 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:14 PM IST)
Ind vs zim, india vs zimbabwe, ind vs zim super 8 match,
मुजरबानी और इवांस अपनी पेस बॉलिंग से भारत के खिलाफ मैच में इंपैक्ट डाल सकते हैं. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया (Team India) सुपर 8 में साउथ अफ्रीका (South Africa) से पहला मैच हारने के बाद प्रेशर में है. सेमीफाइनल में जाने के लिए उसे दोनों मुकाबले जीतने होंगे. अगर भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाई, तो सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी. भारत सुपर 8 में दूसरा मैच जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ खेलेगा. यह मैच 26 फरवरी को चेन्नई में होगा. चिन्नास्वामी की पिच स्पिनर्स का फेवर करती है. लेकिन, टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के पेसर्स ने अपने वैरिएशन से सबको छकाया है. भारत के खिलाफ मैच में क्या उसके पेसर्स फिर वही कमाल करेंगे, यह देखने वाली बात होगी.

ब्लेसिंग मुजरबानी खतरा

जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुजरबानी ने टी20 वर्ल्ड कप में लाजवाब बॉलिंग की है. वह टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के लीडिंग विकेट टेकर हैं. उन्होंने 9 विकेट चटकाए हैं. वर्ल्ड कप में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 22 रन पर 4 विकेट है. उन्होंने अपनी पेस और वैरिएशन से विरोधी टीम के बैटर्स को काफी परेशान किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने जोश इंगलिस और टिम डेविड को शॉर्ट पिच गेंदों पर आउट किया. इसके बाद, मैट रेनशॉ को उन्होंने चेंज ऑफ पेस पर पवेलियन की राह दिखाई.

ये भी पढ़ें: अब संजू सैमसन को मिलेगा मौका? टीम के असिस्टेंट कोच ने संकेत दे दिया

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के बैटर चेंज ऑफ पेस को टैकल नहीं कर पा रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में वे लुंगी एनगिडी की गेंदों पर फंसते नजर आए. एनगिडी बॉलिंग में वैरिएशन लाते हैं. उनकी कटर्स पर भारतीय बैटर्स को रन बनाने में दिक्कत हुई थी. सुपर 8 मैच में मुजरबानी अपनी पेस, कटर्स और शॉर्ट पिच डिलीवरी से भारतीय बैटर्स को चकमा दे सकते हैं. टीम इंडिया के खिलाफ वह सबसे बड़ा खतरा होंगे.

ब्रैड इवांस भी कम नहीं

जिम्बाब्वे के राइट आर्म पेसर ब्रैड इवांस ने भी वर्ल्ड कप में अपनी बॉलिंग से इंपैक्ट डाला है. उन्होंने टूर्नामेंट में 8 विकेट लिए हैं. इस टी20 वर्ल्ड कप में उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 18 रन पर 3 विकेट है. वह गुड लेंथ, एंगलिंग डिलीवरी और कटर्स पर विकेट लेते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रेविस हेड और कैमरन ग्रीन को गुड लेंथ डिलीवरी पर आउट किया. वहीं, श्रीलंका के खिलाफ इवांस ने पवन रत्नायके और दसुन हेमंता को कटर्स पर आउट किया.

भारत के खिलाफ जब ब्रैड इवांस बॉलिंग करेंगे, तो इंडियन बैटर्स को चौकन्ना रहना होगा. क्योंकि, टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाजों को कटर्स और चेंज ऑफ पेस के सामने मशक्कत करनी पड़ी है. इवांस अपनी काबिलियत के चलते इस मैच में फर्क डाल सकते हैं. मौजूदा समय में वह जिम्बाब्वे के सबसे तेज गेंदबाज हैं.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()