IPL 2021 और ऑक्शन का इंतजार कर रहे फैंस यहां मिलें
ऑक्शन और IPL 2021 पर अपडेट आई है.
Advertisement

MS Dhoni और Virat Kohli दोनों को IPL 2021 Auctions का बेसब्री से इंतजार होगा (पीटीआई फाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more
इंडियन प्रीमियर लीग 2020 खत्म होने से पहले से ही एक सवाल खूब घूम रहा है. अगले IPL के ऑक्शन कब होंगे? ये सवाल सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस कर रहे थे. क्या ही करें, मजबूरी है बेचारों की. IPL 2020 में उनकी टीम का प्रदर्शन ही इतना खराब रहा है. अब इस मसले पर एक बड़ी अपडेट आ गई है. क्रिकइंफो के मुताबिक IPL 2021 का ऑक्शन 11 फरवरी को हो सकता है.
इस बीच IPL ने सभी फ्रेंचाइजी के लिए रीटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जमा करने की आखिरी तारीख 20 जनवरी तय की है. यह फैसले IPL गवर्निंग काउंसिल की वर्चुअल मीटिंग में लिए गए. हालांकि IPL 2021 की तारीखें और वेन्यू अभी तक तय नहीं किए गए हैं.
एक दिन चलने वाले इस ऑक्शन की जगह भी अभी तय नहीं हुई है. हालांकि इतना जरूर कहा जा रहा है कि यह भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले और दूसरे टेस्ट के बीच में होगा. यह सीरीज पांच फरवरी 2021 से शुरू होगी.
# कब होगा IPL Auction?
सीरीज के पहले दोनों मैच चेन्नई में होने हैं. पहला मैच 5-9 फरवरी और दूसरा 13-17 फरवरी के बीच खेला जाएगा. बृजेश पटेल की अध्यक्षता वाले पैनल की मीटिंग में तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई. IPL 2021 के वेन्यू पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. कोरोना को देखते हुए UAE को भी संभावित वेन्यूज की लिस्ट में रखा गया है.
कोरोना के चलते अभी यह भी तय नहीं है कि IPL 2021 को होम और अवे बेसिस पर कराया जाएगा, या फिर IPL 2020 की तरह. अगर मैच होम-अवे बेसिस पर हुए तो इसके लिए कम से कम आठ वेन्यू की जरूरत पड़ेगी. IPL 2020 को UAE में आयोजित कराया गया था. दुबई, अबूधाबी और शारजाह में हुए मैचों में दर्शकों को आने की परमिशन नहीं दी गई थी.
टीमों की बात करें तो अभी उन्हें वेन्यू से ज्यादा चिंता अपनी स्क्वॉड की है. रीटेन और रिलीज होने वाले प्लेयर्स की लिस्ट बनाना भी आसान काम नहीं है. खासतौर से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत दिक्कत होने वाली है. बीते सीजन इतिहास में पहली बार टीम प्ले-ऑफ तक भी नहीं जा पाई थी. देखने वाली बात होगी कि धोनी की टीम ऑक्शन की क्या तैयारी करती है.

