The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • big blow for Rohit sharma and virat kohli bcci released annual contract list 2025-2026

BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट आई, 'A+' वाले विराट-रोहित अब A ग्रेड से भी बाहर

BCCI ने 2025-26 की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. बोर्ड ने 'A+' कैटेगरी हटा दी है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और (Virat Kohli) को 'A' कैटेगरी में भी जगह नहीं मिली है. पिछले सीजन ये दोनों प्लेयर 'ए-प्लस' कैटेगरी में शामिल थे.

Advertisement
pic
9 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:10 PM IST)
Rohit sharam, virat kohli, bcci, bcci contract list
बीसीसीआई ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को A कैटेगरी में भी नहीं शामिल किया. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

BCCI ने 2025-2026 की महिला और पुरुष सीनियर टीम के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. बोर्ड ने 'A+' कैटेगरी को लिस्ट से हटा दिया है. लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को टॉप ग्रेड में शामिल नहीं हैं. यह करार 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए जारी किया गया है. 

BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल प्लेयर्स

BCCI की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में ए कैटेगरी ही टॉप कैटेगरी है. टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को इस कैटेगरी में रखा गया है. उनके अलावा इस कैटेगरी में रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. बीसीसीआई की तरफ से 'A' कैटेगरी में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये दिए जाते हैं.

रोहित-विराट का डिमोशन

बोर्ड की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट आने के बाद, रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हो गया है. बीसीसीआई ने 'A+' कैटेगरी हटाने के बाद रोहित और विराट को ए कैटेगरी में भी नहीं रखा. उन्हें 'B' कैटेगरी में शामिल किया है. इस कैटेगरी में इन दोनों के अलावा सूर्यकुमार यादव, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर हैं. 

'बी' कैटेगरी में आने वाले क्रिकेटर्स को बीसीसीआई सालाना 3 करोड़ रुपये देता है.

'C' कैटेगरी में कौन-कौन?

'सी' कैटेगरी में अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई और ऋतुराज गायकवाड़ हैं. इस कैटेगरी में शामिल क्रिकेटर्स को बोर्ड की तरफ से सालाना एक करोड़ रुपये दिए जाते हैं. इसके अलावा, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स को कुछ अतिरिक्त फायदे मिलते हैं. 

बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी हटाई

पिछले महीने BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने रिटेनरशिप साइकिल में 'ए-प्लस कैटेगरी' को हटाने की वजह बताई थी. उनका कहना था कि इस साल रिटेनरशिप के दौरान किसी खिलाड़ी को 'ए-प्लस कैटेगरी' में शामिल नहीं किया जाएगा. क्योंकि, सभी फॉर्मेट खेलने वाले प्लेयर कम हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली सिर्फ वनडे खेलते हैं, जबकि रवींद्र जडेजा टेस्ट और वनडे खेलते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'पूरा टूर्नामेंट निकल गया लेकिन तुम... ', अपने कोच के इस मैसेज के बाद सूर्यवंशी ने 175 रन ठोक दिए

बीते सीजन की बात करें, तो रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को 'ए-प्लस' कैटेगरी में शामिल किया गया था. देवजीत सैकिया के मुताबिक, सिर्फ बुमराह ही एक ऐसे प्लेयर हैं जो सभी फॉर्मेट खेलते हैं. उनका मानना था कि सिर्फ एक प्लेयर को टॉप कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता. जिसके चलते बीसीसीआई 'A+' कैटेगरी हटाने के लिए बाध्य है. 

महिला कॉन्ट्रैक्ट

इसके साथ ही महिलाओं के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया गया है. बोर्ड ने ग्रेड ए कैटेगरी में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को शामिल किया है. ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा का नाम शामिल है. वहीं ग्रेड सी में राधा यादव, अमनजोत कौर, प्रतिका रावल, क्रांति गौड़, उमा छेत्री, अरुनधति रेड्डी, श्री चरिणी, यस्तिका भाटिया, हरलीन देयोल, काश्वी गौतम, जी कामलिनी, वैष्णवी शर्मा और तेजल हसबानीस का नाम है.

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

Advertisement

Advertisement

()