The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Bhuvneshwar Kumar says, When you get Man of the Series, it's always a proud moment

किसकी मदद से साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज़ बने भुवी?

पांच मैच में छह विकेट और कमाल की इकॉनोमी रेट के चलते भुवनेश्वर कुमार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ सीरीज़ में प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया.

Advertisement
pic
19 जून 2022 (अपडेटेड: 19 जून 2022, 02:07 AM IST)
Bhuvneshwar Kumar. Photo: AP
भुवनेश्वर कुमार. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more

पांच मैच में छह विकेट और कमाल की इकॉनोमी रेट के चलते भुवनेश्वर कुमार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ सीरीज़ में प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया. भुवनेश्वर कुमार इस सीरीज़ में भारत के लिए दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ रहे. भुवी को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ मिला लेकिन टीम इंडिया सीरीज़ नहीं जीत सकी. दरअसल बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया सीरीज़ का पांचवा और आखिरी T20 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया. जिसकी वजह से भारत और साउथ अफ्रीका 2-2 की बराबरी रही और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.

भारत के लिए कमाल की गेंदबाज़ी करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने प्लेयर ऑफ द सीरीज़ बनने के बाद कहा,

'जब भी आपको मैन ऑफ द सीरीज़ मिलती है, ये हमेशा गर्व का पल होता है और खासतौर पर T20 क्रिकेट में एक गेंदबाज़ होते हुए ये मिलना और भी खास है.'

भुवनेश्वर ने अपनी बातचीत में आगे कहा,

'मैं हमेशा तगड़ी वापसी पर अपना ध्यान लगाता हूं, फिर चाहे वो मेरी गेंदबाज़ी हो या फिटनेस. मैं अब सालों से क्रिकेट खेल रहा हूं, मेरा रोल हमेशा एक सा ही रहता है. पावरप्ले में दो ओवर करना और दो ओवर आखिर में करना. ये चीज़ें हमेशा एक जैसी रहती हैं. लेकिन एक सीनियर प्लेयर के नाते मैं हमेशा अपने जूनियर्स की मदद करने के बारे में सोचता रहता हूं.'

भुवी ने आगे अपने कप्तान की तारीफ की. उन्होंने कहा कि कप्तान की तरफ से सीरीज़ में उन्हें पूरी छूट दी गई. भुवी ने कहा,

'मैं खुशकिस्मत हूं कि कप्तान ने मुझे पूरी छूट दी और कहा जो तुम करना चाहते हो वो करो. जिसके लिए मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं.'  

भुवनेश्वर कुमार भारत के अनुभवी गेंदबाज़ हैं. उन्होंने हाल में ही IPL में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए कमाल की गेंदबाज़ी की और 12 विकेट निकाले थे. जिसके बाद वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने उतरे. इस सीरीज़ में कमाल के प्रदर्शन के बाद भुवनेश्वर कुमार को आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज़ के लिए उप-कप्तान भी बनाया गया है.

Advertisement

Advertisement

()