इंडिया वर्सेज़ साउथ अफ़्रीका. सीरीज़ शुरू हो चुकी है. टेस्ट मैच से शुरुआत हो रहीहै. पहला मैच केप टाउन में खेला जा रहा है. साउथ अफ़्रीका ने टॉस जीता और इंडिया कोबॉलिंग करने को कहकर शुरूआती झटके खाने का फ़ैसला लिया. भुवनेश्वर कुमार, जिन्हें येआशंका थी कि उन्हें साउथ अफ़्रीका की पिचों से मिलने वाले बाउंस को समझने में दिक्कतहोगी, ने एक के बाद एक दनादन विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार ने सबसे पहले लबड़हत्थेबल्लेबाज डीन एल्गार को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया. साउथ अफ़्रीका का स्कोर 0 रनपर 1 विकेट.WATCH - Bhuvneshwar gets Elgar https://t.co/7drlF2lY3d— बड़का बुकरैत (@Badka_Bokrait) January 5, 2018 दूसरा विकेट भुवनेश्वर ने अपनेदूसरे ही ओवर में मारक्रम को एलबीडब्लू आउट किया. गेंद हांलाकि अंदर की ओर आई थीलेकिन उसका इम्पैक्ट ऑफ़ स्टंप के बाहर था. लेकिन एक बात ये भी थी कि अगर डिसीज़नरिव्यू किया गया होता तो भी इम्पैक्ट के बारे में अम्पायर्स कॉल ही कही जाती औरमारक्रम आउट ही डिक्लेयर होते.WATCH - Bhuvneshwar traps Markram lbw https://t.co/fuljKYjtoa— बड़का बुकरैत (@Badka_Bokrait) January 5, 2018 इसके बाद बहुत ही शानदार और ज़रूरीविकेट. हाशिम आमला का विकेट. आमला वो खिलाड़ी हैं जो 200-300 की बातें करते हैं. 50बनाने के बाद तो उनके शरीर में कुछ गर्मी आती है. फिर वो खेलना शुरू करते हैं. ऐसेप्लेयर को जल्दी ही निपटा कर इंडिया ने बहुत बड़ी जीत हासिल कर ली थी. ये काम भीभुवनेश्वर के कर कमलों द्वारा ही समाप्त हुआ. भुनेश्वर 3 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेटले चुके थे.https://t.co/NKEh9POHYk— बड़का बुकरैत (@Badka_Bokrait) January 5, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:टीम इंडिया उसी ग्राउंड पर खेल रही है, जहां 20 साल पहले सचिन ने 169 रन ठोके थे14 सालों में बिहार ने कई महेंद्र सिंह धोनी खो दिए हैंमुरलीधरन की ज़िंदगी का सबसे बड़ा दुःख, 'काश अर्नोल्ड वो कैच पकड़ लेते'इस कागज़ पर साइन करते ही चेन्नई सुपरकिंग्स में वापस आ गए महेंद्र सिंह धोनी