पाकिस्तान-श्रीलंका फाइनल देखने पहुंचे इंडियन फैन्स को मैदान में क्यों नहीं घुसने दिया?
ICC और ACC को इस घटना की तहकीकात करनी चाहिए.

एशिया कप 2022 में फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे इंडियन फैन्स के साथ बदसलूकी की खबर आई है. भारत आर्मी नाम के इंडियन क्रिकेट फैन्स के एक ग्रुप ने ये आरोप लगाया है कि श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्हें मैदान पर एंट्री सिर्फ इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि उन्होंने भारत की जर्सी पहन रखी थी. इतना ही नहीं वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इन फैन्स के साथ बदसलूकी भी की.
ये घटना दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की है. जहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था. इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से हराकर एशिया कप छठी बार जीत लिया. मैच में क्या हुआ, इस बारे में बताने से पहले आपको इंडियन फ़ैन्स के साथ हुई बदसलूकी के बारे में बताते हैं.
मैच शुरू होने से ठीक पहले इंडियन फै़न्स की एक टुकड़ी को स्टेडियम में घुसने नहीं दिया गया. वजह बताई गई कि इन फ़ैन्स ने इंडिया की जर्सी पहनी हुई थी. इसी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें फ़ैन्स इस बात की शिकायत कर रहे हैं और कह रहे हैं कि अगर ये नियम है, तो इसे टिकेट्स या वेबसाइट पर लिखा जाना चाहिए था.
इंडियन टीम को 'भारत आर्मी' नाम का एक ग्रुप सपोर्ट करता है. इसी ग्रुप ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि लोकल ऑफिशियल्स और पुलिस ने एशिया कप के फाइनल मैच के दौरान उन्हें स्टेडियम में घुसने नहीं दिया. इन फ़ैन्स ने ये भी बताया कि लोकल ऑफिशियल्स ने बुरा बर्ताव भी किया. इस वीडियो में एक फैन कहते हैं कि -
एक दूसरे फैन ने कहा -
एक फैन ने कहा -
भारत आर्मी ने इस घटना पर ICC और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) से इस घटना की तहकीकात करने की गुज़ारिश की है.
#Asia Cup Final: SLvsPAKअब आपको बता दें फाइनल में क्या हुआ. श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बैटिंग की. इस टीम ने पांच विकेट खोकर सिर्फ 57 रन बनाए थे. पर वहां से टीम ने वापसी की और बोर्ड पर 170 रन टांग दिया. इस वापसी के हीरो रहे भानुका राजपक्षे. भानुका ने 45 बॉल पर 71 रन बनाए. उनका साथ करुनारत्ने और वानिंदु हसरंगा ने निभाया.
बॉलिंग में हसरंगा ने एक बार फिर कमाल किया और तीन विकेट झटके. वहीं नए पेसर प्रमोद मधुशन ने चार ओवर डाल कर चार विकेट निकाले. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने पूरी कोशिश की. रिजवान ने 55 और इफ्तिखार अहमद ने 32 रन की पारियां खेली. इसके अलावा पाकिस्तान का कोई भी बैट्समैन नहीं चला.
ये श्रीलंका का छठा एशिया कप टाइटल है. इंडिया ने एशिया कप सर्वाधिक सात बार जीता है.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान मैच के बाद कुर्सियां चल गईं

.webp?width=60)

