वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑल-राउंडर्स में से एक बेन स्टोक्स क्रिकेट के मैदान परवापसी के लिए तैयार हैं. आठ दिसंबर से शुरू होने जा रही एशेज़ सीरीज़ में वोइंग्लैंड के लिए खेलते दिखेंगे. स्टोक्स अपनी मानसिक स्थिति और उंगली में चोट कीवजह से पिछले कुछ महीनों से क्रिकेट से दूर थे. एशेज टूर के लिए ऑस्ट्रेलिया जानेवाली इंग्लिश टीम में स्टोक्स का नाम भी जोड़ा गया है. इस दौरे से पहले बेन स्टोक्सने खुद के साथ हुए एक ऐसे हादसे के बारे में बताया है जहां उनकी जान पर बन आई थी औरउन्हें लगा था कि वह उनकी ज़िंदगी का आखरी दिन होने वाला है. डेली मेल में लिखते हुए30 वर्षीय स्टोक्स ने अपने होटल के कमरे में खुद के साथ घटी घटना के बारे मेंबताया. उन्होंने बताया कि होटल में कमरे में एक दवाई की गोली के चलते उनकी जान चलीजाती. दरअसल दवाई लेते वक़्त एक टेबलेट उनकी श्वासनली में इस कदर जा फंसी कि उन्हेंसांस लेना मुश्किल हो गया. उनका गला घुटने लगा और उन्हें लगा कि वे आज नहीं बचेंगे.स्टोक्स ने इस बारे में लिखा, 'जब तक वो टेबलेट बाहर नहीं आ गई, मुझे लगा कि येमेरी ज़िंदगी का आखरी दिन होने वाला है. मैं अपने रूम में अकेला था और सांस नहीं लेपा रहा था क्योंकि वह टेबलेट मेरे गले में जाकर फंस गई थी और धीरे-धीरे घुलने लगीथी. मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे मुंह में आग लग गई हो. ज़्यादा डिटेल में ना जाते हुएबस इतना बता दूं कि जितनी राल मैंने उस रविवार कि सुबह देखी उतनी अपने जीवन में कभीनहीं देखी. वो बहुत ही डरावना अनुभव था.' स्टोक्स ने उसी मुश्किल दिन हुई एक औरघटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि उसी दिन उनके साथ एक और हादसा हुआ.प्रेक्टिस के दौरान एक गेंद उनकी बांह पर इतनी ज़ोर से लगी कि उन्हें लगा कि अब उनकाहाथ टूट गया. हालांकि ड्रेसिंग रूम में आने के बाद फिज़ियो ने बताया कि हाथ टूटानहीं है. स्टोक्स ने इस बारे में बताया, 'मैं हाथ उठा नहीं पा रहा था, मुझे लगा किवो टूट गया. शुक्र है कि जब तक मैं ड्रेसिंग रूम में आया तो दर्द कम हो चुका था औरफिजियो ने भी सुनिश्चित किया कि कोई फ्रैक्चर नहीं है. रूम में वापस आने के बादमैंने सोचा कि क्या ही बुरा दिन रहा आज का. हालांकि मुझे ख़ुशी है कि मैं ये किस्साबताने के लिए आपके सामने सही सलामत हूं और उम्मीद करता हूं कि टेस्ट से पहले की येसारी चीज़ें यहीं खत्म हो जाएं.' 8 दिसंबर से एशेज़ की शुरुआत: बताते चलें कि साल2021 की एशेज़ सीरीज़ 8 दिसंबर से शुरू हो रही है. पहला टेस्ट मैच ब्रिस्बेन केगाबा मैदान पर खेला जाएगा. जबकि सीरीज़ का आखिरी और पांचवां टेस्ट 14 जनवरी को पर्थमें खेला जाएगा. इससे पहले साल 2019 में हुई एशेज़ सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्तहुई थी, और ऑस्ट्रेलिया ने एशेज़ ट्रॉफी रिटेन की थी. इंग्लैंड उम्मीद करेगी कि इससाल वे ट्रॉफी को अपने घर लाएं. हालांकि ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया को हरानाइतना आसान नहीं होने वाला.