भारत से हारते ही बेन स्टोक्स ने क्या कहते हुए संन्यास ले लिया?
इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स अब वनडे नहीं खेलेंगे.

इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन ऑल-राउंडर्स में शुमार बेन स्टोक्स एक मैच और खेलकर वनडे को अलविदा कह देंगे. स्टोक्स का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ़ मंगलवार को खेला जाने वाला रॉयल लंदन इंटरनेशनल सीरीज़ का पहला वनडे होगा. बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ़ तीन मैच की वनडे सीरीज़ हारने वाली इंग्लैंड टीम का भी हिस्सा थे.
स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए 104 वनडे मुकाबले खेले हैं. और वो अपने होम ग्राउंड डरहम में आखिरी मुकाबले के साथ अपने इस सफर पर पर विराम लगाएंगे. वनडे में इंग्लैंड क्रिकेट स्टोक्स को 2019 वर्ल्डकप फाइनल मुकाबले में उनकी मैन विनिंग परफॉर्मेंस के लिए हमेशा याद रखेगा. उस सुपरओवर वाले फाइनल में स्टोक्स ने 84 रन की शानदार पारी खेल अपनी टीम के लिए टाइटल का रास्ता बनाया था.
बेन स्टोक्स ने साल 2011 में आयरलैंड के खिलाफ़ अपना वनडे डेब्यू किया था. तब से अब तक स्टोक्स ने इस फॉर्मेट में तीन शतक और 74 विकेट्स के साथ 2919 रन बनाए हैं. उनकी कप्तानी में पिछले समर में इंग्लैंड ने रॉयल लंदन सीरीज़ के दौरान पाकिस्तान को 3-0 से क्लीनस्वीप किया था.
बेन स्टोक्स ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए कहा,
स्टोक्स ने आगे कहा,
स्टोक्स ने आगे ये भी बताया कि आखिर क्यों वो इस फॉर्मेट को छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
उन्होंने आगे अपने खेले वनडे मुकाबलों को याद करते हुए कहा,
बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं. जो रूट के बाद उन्हें टेस्ट टीम में ये ज़िम्मेदारी दी गई है. लेकिन वनडे क्रिकेट में बेन स्टोक्स के बल्ले से लंबे समय से कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा. ऐसे में उन्होंने ये फैसला लिया है. बेन स्टोक्स ने वनडे के अलावा 83 टेस्ट मैच में 5280 रन और 182 विकेट चटकाए हैं. वहीं बात T20I क्रिकेट की करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 442 रन और 19 विकेट अपने नाम किए हैं.
रूट के बाद क्या था स्टोक्स का विनिंग फॉर्मूला!

.webp?width=60)

