एक बात अक्सर कही जाती है - 'क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है.' अनिश्चितता ऐसी किआप बाउंड्री पर खड़े अपने साथी को कैच लेते देख रहे हों और अचानक वो आधे कैच में सेगेंद आपकी और फेंक दें और अब आप पर कैच पूरा करने की ज़िम्मेदारी आ जाए. मज़ेदार होताहै ऐसा कैच देखना. पिछले कुछ वक़्त में ऐसे कैच बहुत देखने को मिले हैं. फील्डर्सकाईंया और शैतान हो चले हैं. दो-दो के ग्रुप में गेंद पकड़ने जाने लगे हैं. पहले कीतरह नहीं हैं कि बस गेंद के दौड़ने की दिशा में हाथ उठा दिए और काम हो गया. बिग बैशलीग खेला जा रहा है. ये ऑस्ट्रेलिया का आईपीएल होता है. यहां प्रदेशों की तर्ज परटीमें बंटी हैं. वहां शहरों के नाम पर. विस्फ़ोटक क्रिकेट खेला जाता है. हाई क्लासऔर भयानक एंटरटेनमेंट के साथ. एडिलेड स्ट्राइकर्स का मैच था मेलबर्न रेनिगेड केसाथ. एडिलेड ने पहले बैटिंग करते हुए 173 रन बनाए. जवाब में मेलबर्न रेनिगेड्स नेखूब जोर लगाया लेकिन वो कभी भी ऐसी स्थिति में नहीं पहुंच पाए जहां से मैच का रुखअपने हिसाब से मोड़ सकते. लगातार विकेट गिरते रहे. जब भी कोई पार्टनरशिप चलने कोहोती, एडिलेड के बॉलर्स विकेट गिरा लेते. इन्हीं विकेटों के गिरने के क्रम में एककमाल का कैच देखने को मिला. लाजवाब लेग स्पिनर राशिद खान की गेंद पर ड्वेन ब्रावो(वही जो चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं.) ने एक इनसाइड-आउट शॉट खेला. गेंद हवामें थी. लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार जाती दिख रही थी. लेकिन तभी बीच में बेन लाफलिन आगए और गेंद पकड़ ली. वो काफ़ी दूर से दौड़ते हुए आ रहे थे इसलिए गेंद पकड़ने के बाद खुदको रोक नहीं पाए और बाउंड्री के पार जाने ही वाले थे. उन्होंने गेंद को पूरी ताकतलगाकर पीछे की और फेंक दिया. पीछे जेक वेदरलैंड खड़े हुए इस कैच को बस देख रहे थे.अचानक वो दर्शक से प्रतिभागी में बदल गए और गेंद अपनी और आता देख दौड़ पड़े. डाइवलगाकर गेंद पकड़ी और कैच पूरा किया. अभी तक ऐसे कैचों में अमूमन दूसरा फील्डर पहलेवाले के आस पास ही होता है. लेकिन ये महली मर्तबा था जब दूसरे फील्डर को कोई आईडियानहीं था कि गेंद उसकी तरफ आने वाली है. एडिलेड स्ट्राइकर्स ने मैच जीता. टीमसेमी-फाइनल में पहुंच गई है.'The best catch you'll ever see!' https://t.co/4eMXu8cUiG #BBL07pic.twitter.com/7PQd5qp3xC— KFC Big Bash League (@BBL) January 22, 2018-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:IPL शुरू होने की तारीख आ गई है, मैच शुरू होने का समय बदल गया है मितरों!अब स्टीव स्मिथ ने भी वही किया है, जो कोहली और डु प्लेसी कर चुके हैंपाकिस्तान के 8 बल्लेबाज 10 रन भी न बना पाए और एक बार फिर बुरी तरह हारेआईपीएल का मौसम करीब आते ही सुरेश रैना के बल्ले में आग लग गई है!महान भारतीय क्रिकेटर कोच बना, खिलाड़ी को थप्पड़ मारा और नौकरी गंवा दी