The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Beg Borrow Steal on MS Dhoni - RP Singh comment on former Indian captain goes viral

'टीम इंडिया की कप्तानी उधार लूंगा...' - धोनी पर किया कमेंट वायरल हो गया!

'बेग, बॉरो, स्टील' में फंस गए माही!

Advertisement
pic
7 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023, 07:22 PM IST)
What will RP Singh beg, borrow, steal from MS Dhoni
एम एस धोनी और आरपी सिंह (Courtesy: AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एमएस धोनी. इंडियन क्रिकेट के सुपरस्टार. उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट के महानतम कैप्टन्स में से एक माना जाता है. धोनी की स्ट्रीट स्मार्ट टैक्टिक्स के दिवाने दुनिया भर में हैं. माही का जलवा ही कुछ अलग है. 2011 से 2020 का प्रदर्शन देखते  हुए ICC ने हर फॉर्मेट के लिए 'टीम ऑफ द डिकेड' अनाउंस की थी. उसमें धोनी को वनडे और T20 टीम का कप्तान चुना गया था. यानी वाइट बॉल में पिछले एक दशक में धोनी से बेहतर कप्तान कोई नहीं रहा.

धोनी ने IPL 2023 में भी धमाकेदार शुरुआत की है. चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे मैच में धोनी ने लगातार दो छक्के मार फै़न्स की मौज कर दी. इस मैच को CSK ने 12 रन से जीता. धोनी की टैक्टिक्स अभी भी उतनी ही कमाल हैं. लखनऊ के खिलाफ माही ने रविन्द्र जडेजा को यूज़ ही नहीं किया. वहीं मिचेल सैंटनर और मोईन अली के पूरे ओवर्स यूज़ किए. और इसका फायदा CSK को हुआ. धोनी ने ऐसा कई बार किया है. 2007 T20 वर्ल्ड कप फाइनल का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा को देना एक कमाल का मूव था. जोगिंदर ने मिस्बाह-उल-हक को आउट कर भारत को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जिताई थी.

उस टीम में एक और बॉलर था, जिसने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट्स चटकाए थे. नाम है आरपी सिंह. उस वर्ल्ड कप में आरपी ने सात मैच खेलकर 12 विकेट लिए थे. आरपी आजकल जिओ सिनेमा पर कॉमेंट्री करते नज़र आते हैं. इसी दौरान उनका एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. आरपी से पूछा गया कि वो धोनी से क्या 'बेग, बॉरो, स्टील' करना चाहेंगे. अगर आपको नहीं पता ये गेम कैसे खेला जाता है, तो हम बता देते हैं. आप उस इंसान से एक चीज़ मांग सकते हैं, एक चीज़ उधार मांग सकते हैं और एक चीज़ चुरा सकते हैं. धोनी से जुड़ा आरपी का जवाब वायरल हो गया है!

आरपी ने जवाब में कहा -

मैं माही से मैच का पल्स पढ़ने की जो आदत है उनकी, वो बेग करना चाहूंगा. मुझे भी थोड़ा सिखा दो, प्लीज़. मैं इंडियन टीम की कैपटेंसी बॉरो करना चाहूंगा...

ये जवाब सुन सब लोग हंसने लगे. एंकर ने कहा -

बहुत छोटी सी चीज़ मांगी है आपने... बस इतना सा ख्वाब है!

आरपी ने आगे कहा -

मांग ही रहे हो तो ऑउट ऑफ द बॉक्स मांगो. चुराने में... जो सबसे पसंदीदा चीज़ में से एक होगी... ऐसी तो बहुत सारी फेवरेट चीज़ें होंगी... बाइक ले लेंगे उसकी! यामाहा RX 100!

#IPL में CSK

IPL 2023 में CSK को शुरुआत मिली जुली रही है. गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद चेन्नई ने दूसरे मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराया. 8 अप्रैल को धोनी की टीम का सामना रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस से होना है.

 

वीडियो: विराट कोहली, शाहरुख खान का वायरल डांस वीडियो देख ट्रोल करने वाले शर्मिंदा होंगे!

Advertisement

Advertisement

()