BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने हाल ही में कहा था कि इस बार IPL 2020 में AllStar मैच भी खेला जाएगा. गांगुली ने कहा था कि सीजन की शुरुआत से पहले यह मैच होगा.ऐसे में हो सकता है कि लोगों को लगा हो कि यह कोई नया कॉन्सेप्ट है. लेकिन All Starमैच का यह कॉन्सेप्ट नया नहीं है. यह पहले भी कई लीग में होता आया है.अमेरिका की नेशनल बास्केटबॉल असोसिएशन (NBA) में यह मैच पिछले सात दशक से खेला जारहा है. दुनिया की सबसे महंगी स्पोर्ट्स लीग में से एक NBA में हर साल All Star मैचखेला जाता है. NBA में ऐसे मैचों की शुरुआत साल 1951 से हुई थी.# मैच का महत्वइस आर्टिकल में हम आपको इसी All Star मैच के बारे में बताएंगे. यह एक एग्जिबिशनयानी प्रदर्शनी मैच होता है. रेगुलर सीजन पर इसके रिजल्ट का कोई असर नहीं होता. AllStar मैच में NBA के स्टार प्लेयर्स खेलते हैं. यह मैच, NBA All Star Weekend कासबसे अहम इवेंट होता है. यह इवेंट हर साल फरवरी के महीने में शुक्रवार से रविवार तकहोता है. इस वीकेंड में कई इवेंट होते हैं.Chicago के United Center में होगा All Star 2020हमने अपने पिछले आर्टिकल मेंबताया था कि NBA अमेरिका की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग में से एक है. यह लीग मुख्यतःदो भागों- ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉन्फ्रेंस में बंटी है. All Star मैच में इन दोनोंकॉन्फ्रेंस से एक-एक टीम खेलती है. साल 2018 से इन टीमों को इनके मुख्य स्टार केनाम से जाना जाता है. जैसे All Star 2020 की टीमों को टीम लेब्रॉन (लेब्रॉन जेम्स)और टीम जियानिस (जियानिस एंटेटोकुन्म्पो) के नाम से पुकारा जा रहा है.# कौन हिस्सा लेता है?जैसा कि हमने ऊपर बताया कि इसमें लीग के स्टार्स खेलते हैं. अब यह स्टार्स कौन होतेहैं? तो इन स्टार्स का सेलेक्शन वोटिंग के जरिए होता है. फैंस, प्लेयर्स और मीडियाके वोट तय करते हैं कि इस गेम में स्टार्ट करने वाले प्लेयर्स कौन होंगे. वोटों कोतीन टुकड़ों में बांटा जाता है- 50 प्रतिशत फैंस के वोट और 25-25 प्रतिशत प्लेयर्सऔर मीडिया के.दोनों टीमों में 12-12 प्लेयर्स होते हैं. इनमें से पांच-पांच स्टार्टर जबकि बाकीके सात-सात रिजर्व प्लेयर्स होते हैं. स्टार्टर प्लेयर्स का सेलेक्शन वोटिंग सेहोता है जबकि रिजर्व प्लेयर्स को NBA टीमों के कोच चुनते हैं. हर टीम के कोचप्लेयर्स को लिए वोट करते हैं. इसमें शर्त यह होती है कि कोई भी कोच अपनी टीम केप्लेयर को वोट नहीं कर सकता.The NBA All-Star Draft is tonight!The two captains — LeBron James & Giannis Antetokounmpo— will be selecting whomthey want on their squad-based off of players voted in by fans. Who are youvoting for? pic.twitter.com/13PNVdOUf5— ONE37pm (@137pm) February 6, 2020स्टार्टर की वोटिंग में अपनी-अपनी कॉन्फ्रेंस से सबसे ज्यादा वोट पाने वालेप्लेयर्स कप्तान चुने जाते हैं. इसके बाद वे प्लेयर्स ड्रॉफ्ट से अपनी-अपनी टीम केलिए प्लेयर्स को चुनते हैं. इस ड्रॉफ्ट के पहले आठ प्लेयर्स स्टार्टर होते हैं. येसेम उसी वोटिंग प्रक्रिया से आते हैं जिसके जरिए कप्तानों को चुना गया होता है.इन दोनों टीमों को कोच करने का मौका 2 फरवरी 2020 को दोनों कॉन्फ्रेंस के टेबल केटॉप पर रहने वाली टीमों के कोच को मिलता है. इसमें एक पेच यह है कि कोई भी कोचलगातार दो बार All Star का कोच नहीं बन सकता. इसी के चलते इस साल ईस्टर्नकॉन्फ्रेंस का टेबल टॉप करने वाली टीम मिल्वाकी बक्स के कोच माइक बडहोल्ज़र की जगहदूसरे नंबर की टीम टोरंटो रैप्टर्स के कोच निक नर्स को टीम जियानिस को कोच करने काजिम्मा मिला है.# कैसे हुई शुरुआत ?कई बार होता है कि कुछ बुरी चीजें भी भविष्य के लिए अच्छा कर जाती हैं. साल 1950-51में एक स्कैंडल हुआ था. इसे कॉलेज बास्केटबॉल पॉइंट-शेविंग स्कैंडल कहते हैं.क्रिकेट की स्पॉट फिक्सिंग जैसे इस स्कैंडल ने पूरे बास्केटबॉल जगत को हिलाकर रखदिया था. बास्केटबॉल से लोगों की रुचि कम हो रही थी. ऐसे में उस वक्त के NBAप्रेसिडेंट पोडोलॉफ, NBA के पब्लिसिटी डायरेक्टर कोहेन और NBA टीम बोस्टन सेल्टिक्सके मालिक वाल्टर ब्राउन ने एक मीटिंग की.❤️ Like this tweet to receive a reminder for the 2020 NBA All-Star Gamefeaturing Team LeBron Team Giannis!Sunday, February 16 : #TeamLeBronx #TeamGiannis⏰: 8pm/et : TNT pic.twitter.com/3P1Hbq876A— NBA (@NBA) February 6, 2020इस मीटिंग में कोहेन ने एक सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि लोगों का अटेंशन दोबारा सेवापस पाने के लिए हमें लीग के बेस्ट प्लेयर्स के बीच एक मैच कराना चाहिए. इस सुझावपर लीग प्रेसिडेंट समेत ज्यादातर लोग सहमत नहीं थे. लेकिन ब्राउन को भरोसा था कि यहसफल होगी ही. उन्होंने इसे होस्ट करने और इसका पूरा खर्च उठाने की पेशकश कर डाली.पहला All Star मैच ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉन्फ्रेंस के बीच खेला गया. इस मैच कोईस्टर्न ने 111-94 के अंतर से जीता. सेल्टिक्स के एड मैकउली को पहला All Star MVP(मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर) चुना गया.यह मैच खूब सफल हुआ. इसे देखने 10,094 लोग पहुंचे. यह उस सीजन की ऐवरेज अटेंडेंस3,500 से बहुत ज्यादा था. साल 2010 में हुए NBA All Star को 108, 713 फैंस ने देखा,यह एक रिकॉर्ड है.# ALL STAR 2020इस बार का All Star यानी All Star 2020 शिकागो में खेला जाएगा. यह मैच शिकागो कीबास्केटबॉल टीम, शिकागो बुल्स के घर, यूनाइटेड सेंटर में होगा. शिकागो तीसरी बारAll Star होस्ट करेगा. इससे पहले 1973 और 1988 में यहां All Star खेला जा चुका है.Phoenix @Sunsguard @DevinBookhas been named by NBA Commissioner Adam Silver to replace injured @trailblazersguard @Dame_Lillardon #TeamLeBronin the 2020 #NBAAllStarGame. pic.twitter.com/PsWbZjdRBB— 2020 NBA All-Star (@NBAAllStar) February 13, 2020इस बार जियानिस एंटेटोकुन्म्पो की टीम को खेलना होगा लेब्रॉन जेम्स की टीम से.दोनों टीमों के स्टार्टर और रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट आ चुकी है. मैच इसी वीकेंडखेला जाएगा. आपका दी लल्लनटॉप इस मैच को आप तक पहुंचाने के लिए शिकागो में है. आपभी तैयार हो जाइए All Star 2020 के लिए.--------------------------------------------------------------------------------हैलीकॉप्टर क्रैश में बेटी के साथ मारे गए NBA बास्केटबॉल लेजेंड कोबी ब्रायंट