पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने T20I विश्वकप में भारत के खिलाफ मिलीजीत को साल 2021 का बेस्ट मोमेंट बताया है. बाबर ने कहा कि एक टीम के रूप में हमारेलिए ये सबसे बड़ी उपलब्धि थी. गौरतलब है कि T20 विश्वकप 2021 के ग्रुप स्टेज मुकाबलेमें पाकिस्तान ने विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया को दस विकेट से हराया था.कोहली सेना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 151 रन बनाए थे. जवाब मेंमोहम्मद रिज़वान और बाबर आज़म के पचासे के दम पर पाकिस्तान ने दस विकेट की ऐतिहासिकजीत हासिल की. ये पहला मौका था, जब T20I विश्वकप में पाकिस्तान ने भारत कोहराया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा रिलीज किये गए पॉडकास्ट में बाबर आज़म नेकहा, 'इस साल का सबसे खूबसूरत और यादगार लम्हा वर्ल्ड कप का पहला मैच ही रहा. उसेशब्दों में बयां नहीं कर सकता. सोचा यही था कि पिछले मैचों को हमें याद नहीं करनाहै. भारत के खिलाफ जिस तरह हमने स्टार्ट किया और फिनिश किया. मेरे ख्याल से उसमेंअलग ही मज़ा था. टीम एफर्ट था. और भरोसा था कि हमें इतिहास बदलना है. हम ज्यादाओवर-कॉन्फिडेंट नहीं हुए. '37th edition of PCB Podcast is out now! Follow the link to hear how Babar Azamreviews 2021 along with Ian Bishop and Simon Doull sharing their thoughts on theevolvement of Cricket in Pakistan. Full Podcast: https://t.co/Dk2K2a0nUipic.twitter.com/B9LbS3yQz3— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 31, 2021 भारत पर मिली जीत के अलावाबाबर आज़म ने इस पॉडकास्ट में साल का सबसे निराशाजनक और मुश्किल लम्हों के बारे मेंभी बात की. बाबर आज़म के मुताबिक़ उनके लिए सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिलीहार सबसे दुखद पल रहा, जिसे वो भुलाना चाहेंगे. बाबर ने कहा, 'हम लोगों के लिए दिलतोड़ने वाला मोमेंट सेमीफाइनल ही था. हमने पूरे टूर्नामेंट में डॉमिनेट किया.दुर्भाग्यवश हम सेमीफाइनल मैच नहीं जीत पाए. बतौर टीम हमसे गलतियां हुईं. हम उनगलतियों से सबक लेने की कोशिश करेंगे. और ऐसी चीज़ें आती रहती हैं. लेकिन इससे आपसीखते भी हैं.' बता दें कि पाकिस्तान ने T20I विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया.ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारे. लेकिन सेमीफाइनल में बाबर आज़म की टीम कोऑस्ट्रेलिया के हाथों पांच विकेट की करारी शिकस्त मिली.