अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेल रही इंडियन टीम के पांच सदस्यों को कोविड हो गया है. औरइसके चलते अब BCCI ने रिप्लेसमेंट के तौर पर पांच रिजर्व प्लेयर्स को तुरंत प्रभावसे कैरेबियन भेजने का फैसला किया है. कहा जा रहा है कि BCCI ने यह फैसला टीम कीमांग के चलते उठाया है. कोविड पॉजिटिव आए पांच प्लेयर्स में दो बल्लेबाज, एकविकेटकीपर, एक ऑलराउंडर और एक पेसर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उदय सहारन, अभिषेकपोरेल (विकेटकीपर), रिषित रेड्डी, अंश गोसाई और पीएम सिंग राठौर नाम के प्लेयर्स कोकोविड हुआ है. BCCI की लॉजिस्टिक्स टीम इनके रिप्लेसमेंट्स के ट्रैवल प्लान पर कामकर रही है. एंटीगा पहुंचने के बाद इन प्लेयर्स को छह दिन के आइसोलेशन में जानाहोगा. इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अब भारत का क्वॉर्टरफाइनल मैच 29 जनवरीको खेला जाएगा. जिससे प्लेयर्स को रिकवरी का समय मिल सके. इससे पहले, टीम के दूसरेग्रुप मैच के दिन यानी बुधवार 19 जनवरी को टीम इंडिया पर कोविड की मार पड़ी. टीम केछह प्लेयर्स को आइसोलेशन में भेज दिया गया. और फिर उसी दिन शाम को पूरी टीम केदोबारा टेस्ट हुए. इस टेस्ट से पता चला कि टीम में और कोई कोविड केस नहीं है. जिसकेबाद टीम का आखिरी ग्रुप मैच तय समय पर ही कराने का फैसला किया गया.All Over: India U19 have qualified for the Super League stage with a dominant174 runs victory over Ireland U19 in their 2nd Group B game.💪🏾🙌🏾Details - https://t.co/kjYKxF5gAA #BoysInBlue | #U19CWCpic.twitter.com/0GAolb2dHF — BCCI (@BCCI) January 19, 2022 अब टीम के पास कुल 12प्लेयर्स मौजूद हैं. आइसोलेशन में भेजे गए पेसर वासु वत्स नेगेटिव आ चुके हैं. बतादें कि टीम इंडिया बायो-बबल में मिली छूट से नाखुश है. और उन्होंने यह बात BCCI तकपहुंचा दी है. गौरतलब है कि ICC ने प्लेयर्स की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को मद्देनजररखते हुए बायो-बबल में ढील दी थी. इस बारे में एक बोर्ड ऑफिशल ने न्यू इंडियनएक्सप्रेस से कहा, 'ढीला बायो-बबल रखना एक अच्छा फैसला है. लेकिन ICC को यह तय करनाचाहिए था कि होटल्स सिर्फ टीम्स के लिए हों. प्लेयर्स और बाकी के गेस्ट सेम लिफ्टऔर आने-जाने के रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं. और यह रिस्की है.' बता दें किनेशनल क्रिकेट अकैडमी के हेड ऑफ क्रिकेट, वीवीएस लक्ष्मण अभी टीम के साथ कैरेबियनमें ही हैं. और उन्होंने हालात पर नज़र बना रखी है.