The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BCCI will not give ticket refund hosting matches in North India during winters after Lucknow ODI

BCCI नहीं देगा लखनऊ में रद्द हुए T20 मुकाबले के टिकट का रिफंड!

कोहरे के कारण मैच रद्द होने पर बोर्ड को घेरा गया था. लोगों का कहना था कि बोर्ड को ठंड में लखनऊ में मैच नहीं कराना चाहिए था. बोर्ड ने इसको लेकर भी अपना जवाब दिया है.

Advertisement
ind vs sa, cricket news, lucknow fog
भारत टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
18 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 09:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच चौथा टी20 मैच रद्द हो गया. फॉग के कारण टॉस भी नहीं हो सका. मैच रद्द होने के बाद लोग BCCI से टिकट के पैसे वापस मांगने लगे. हालांकि, ऐसा होगा नहीं. बोर्ड ने साफ कर दिया कि रिफंड करना उनके हिस्से का काम नहीं है. अगर पैसे वापस भी करने होंगे तो यह काम उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी यूपीसीए (UPCA) करेगा. साथ ही उन्होंने मैच रद्द होने को लेकर बीसीसीआई की हुई फजीहत पर भी बात की.

BCCI नहीं देगा रिफंड

बोर्ड के सचिव देवजीत सैकया से जब रिफंड को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा,

Image embed

देवजीत ने बताया क्यों लखनऊ में कराया मैच

कोहरे के कारण मैच रद्द होने पर बोर्ड को घेरा गया था. लोगों का कहना था कि बोर्ड को ठंड में लखनऊ में मैच नहीं कराना चाहिए था. जब सैकया से इसे लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा,

Image embed

यह भी पढ़ें- कॉन्वे ने कप्तान लैथम के साथ रचा इतिहास, रोहित-मयंक का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा 

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

Image embed

भारत टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है और 19 दिसंबर का मैच इस साल का आखिरी मैच होगा. इसके बाद 11 जनवरी से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी.

वीडियो: शुभमन गिल को संजय बांगर ने क्या सलाह दी?

Advertisement

Advertisement

()