The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BCCI to honour Rahul Dravid Roger Binny Mithali Raj with Lifetime Achievement Award

राहुल द्रविड़ से लेकर मिताली राज तक, BCCI के नमन अवार्ड्स में किसे क्या मिला?

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष) का पॉली उमरीगर पुरस्कार मिलेगा, जबकि स्मृति मंधाना को अपने करियर में पांचवीं बार बेस्ट इंटरनेशनल (महिला) के रूप में सम्मानित किया जाएगा.

Advertisement
bcci, naman awards, mithali raj
BCCI के नमन अवॉर्ड में दिग्गज खिलाड़ी होंगे सम्मानित. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
14 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस साल होने वाले अपने सलाना ‘नमन अवॉर्ड फंक्शन’ को लेकर बड़े ऐलान किए हैं. बोर्ड ने बताया कि इस साल के पुरस्कार समारोह में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली सभी पांच भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा. साथ ही भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid), 1983 विश्वकप विजेता भारतीय टीम के बल्लेबाज रोजर बिन्नी (Roger Binny) और महिला क्रिकेट टीम की अहम खिलाड़ी मिताली राज को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

दिग्गज खिलाड़ी होंगे सम्मानित

रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को बोर्ड का सर्वोच्च सम्मान जबकि पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को बीसीसीआई का महिला लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलेगा. बिन्नी भारत की 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य और टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने बाद में कोच, चयनकर्ता और 2022 से 2025 तक बीसीसीआई अध्यक्ष का रोल भी निभाया. वहीं, राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रहे हैं. उनके नाम पर 24 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं. 

भारत के महान बल्लेबाजों में शामिल द्रविड़ ने भारतीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभाई. उनके कोच रहते हुए भारत ने 2024 में टी20 विश्व कप जीता था. यह 11 सालों में भारत का पहला आईसीसी खिताब था. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: 4 करोड़ में रिटेन किए गए हर्षित राणा KKR के लिए नहीं खेल पाएंगे, पूरे सीजन से बाहर

भारत ने 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में भी खिताब जीता है. इन दोनों विश्वकप की विजेता टीम के साथ-साथ साल 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली सीनियर महिला टीम, 2025 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पुरुष टीम, 2026 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम और 2025 में अंडर-19 टी20 विश्वकप जीतने वाली महिला टीम को सम्मानित किए जाने की योजना है. 

इंडीविजुअल अवॉर्ड्स का भी ऐलान

BCCI ने इसके साथ ही कुछ इंडीविजुअल अवॉर्ड्स की भी घोषणा की है. भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को 2024-25 सीजन के लिए बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (पुरुष) का पॉली उमरीगर पुरस्कार मिलेगा. जबकि स्मृति मंधाना को अपने करियर में पांचवीं बार बेस्ट इंटरनेशनल (महिला) क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया जाएगा.

अवॉर्ड हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ियों में इरा जाधव को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (घरेलू) के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी जाएगी. शेफाली वर्मा को सीनियर घरेलू वनडे टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया जाएगा. आयुष म्हात्रे को घरेलू सीमित ओवरों की प्रतियोगिताओं में बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ पुरस्कार मिलेगा. विदर्भ के हर्ष दुबे को रणजी ट्रॉफी में बेस्ट ऑलराउंडर का पुरस्कार दिया जाएगा.

वीडियो: IPL से पहले ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए क्या कदम उठाया?

Advertisement

Advertisement

()