पहला टेस्ट खतम. पहले प्यार के पहले गम जैसा. क्या है कि खेल भी कमिटमेंट चाहता हैऔर प्यार भी. और कमिटमेंट का ऐसा है कि उसको ढिलाई नहीं चाहिए. इसलिए जब बीसीसीआईने कहा कि टीम इंडिया के कोर प्लेयर्स को साउथ अफ़्रीका जल्दी चले जाना चाहिए,उन्हें चले जाना चाहिए था. लेकिन नहीं गए. पहला टेस्ट मैच घुस गया. अब ऐसा भी नहींहै कि सारा दोष उसी के सर मढ़ दिया जाए. इंडियन प्लेयर्स तेज़, स्विंग होती हुईगेंदें नहीं खेल पाते तो नहीं खेल पाते. इसमें कोई शर्माने वाली बात नहीं है. लेकिनअगर वो थोड़ा पहले पहुंच जाते तो साउथ अफ़्रीका की कंडीशन से रूबरू हो जाते. जितनाजानने को मिला था, उससे कुछ ज़्यादा जानने को मिल जाता. पहले इतवार तो पूरा का पूराइनडोर स्टेडियम में गुज़रा था. वो नहीं होता. बीसीसीआई के अधिकारियों और सुप्रीमकोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमिटी ऑफ़ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने इंडियन टीम मैनेजमेंट सेपूछा था कि क्या टीम अपने अच्छे और मुख्य प्लेयर्स को असल दौरे के कुछ वक़्त पहले हीसाउथ अफ़्रीका भेजना चाहेगी. तो इस बारे में उन्हें जवाब के रूप में ना ही मिला. उसवक़्त श्री लंका से वन-डे और टी-20 मैचों की सीरीज़ चल रही थी. बीसीसीआई ने कहा था किटीम अगर चाहे तो उन प्लेयर्स को सीरीज़ से छुट्टी मिल सकती है और ये वक़्त वो साउथअफ़्रीका में प्रैक्टिस करते हुए बिता सकती है. "बीसीसीआई ने इंडियन टीम से कहा थाकि मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाने, लोकल क्रिकेट खेल थे और लिमिटेडओवर क्रिकेट का हिस्सा नहीं थे. ये लोग चाहते तो साउथ अफ़्रीका जा सकते थे. बीसीसीआईउनका पूरा खर्चा भरने को तैयार थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने कोई भी इन्ट्रेस्ट नहींदिखाया और हमारे ऑफर को ठुकरा दिया," बीसीसीआई के एक अधिकारी ने ये बात इंडियनएक्सप्रेस से कही. इसके साथ ही इंडियन टीम ने टूर पर अपना प्रैक्टिस मैच भी नहींखेला. उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में मन लगाया. टीम 28 दिसंबर को साउथ अफ़्रीका पहुंचीऔर पहला टेस्ट 5 जनवरी को शुरू हुआ. इस बीच उन्होंने वहां के नहीं बल्कि इंडिया सेसाथ ले गए कच्चे-पक्के बॉलरों से गेंदें फिंकवाईं. अब जब टीम 72 रन से पहला टेस्टमैच हार गई, इस बारे में खूब हाय तौबा मचाया जा रहा है. मैच हारने के अगले दिनविराट कोहली से जब पूछा गया था कि क्या उनकी तैयारी और बेहतर हो सकती थी, उन्होंनेसाफ़ इंकार करते हुए कहा, "हमारी बहुत अच्छी तैयारी थी. मुझे नहीं लगता हम तैयारीमें कमी की वजह से हारे. वो लोग भी तो दूसरी इनिंग्स में 130 रन पर आउट हो गए जबकिवो यहां हमेशा से खेलते आए हैं. वो विकेट ही ऐसा था कि वहां इतना कुछ हो रहा था.मुझे लगता है कि हमने ही बैटिंग में ढिलाई बरती."-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:इस तिकड़म के ज़रिये बैन के बावजूद IPL में खेलेंगे यूसुफ़ पठानयूसुफ़ पठान को ज़ुकाम की दवा लेने के चलते क्रिकेट खेलने से बैन कर दिया गया हैइंडिया मैच हार गई लेकिन साहा ने धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ दियाएक मैसेज को लेकर हिंदू गुंडों ने इतना परेशान किया कि 20 साल की लड़की ने सुसाइड करलिया