The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • BCCI fines Rajasthan Royals manager Romi Bhinder 1 lakh for using phone in dugout

RR के मैनेजर नहीं होंगे बैन! BCCI ने डगआउट में फाेन इस्तेमाल करने के लिए फाइन ठोका

BCCI ने राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर कार्रवाई की है. भिंडर ने 10 अप्रैल को RR और RCB के मैच के दौरान प्लेयर्स और मैच ऑफिशियल्स एरिया प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन किया था.

Advertisement
pic
17 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:51 PM IST)
ajasthan royals,romi bhinder,ipl 2026,mobile phone ban,players
रोमी भिंडर पर BCCI ने की कार्रवाई. (फोटो- Screengrab from JioHotstar)
Quick AI Highlights
Click here to view more

राजस्थान रॉयल्स (RR) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर (Romi Bhinder) पर एक लाख रुपये के जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन्हें प्लेयर्स और मैच ऑफिशियल्स एरिया में प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए सख्त हिदायत दी. 10 अप्रैल को RR के टीम मैनेजर रोमी भिंडर ने गुवाहाटी में RCB के खिलाफ मैच में प्लेयर्स और मैच ऑफिशियल्स एरिया प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन किया था.

इंडिया टुडे से बात करते हुए BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कन्फर्म किया कि बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट ने रोमी भिंडर से इस मामले पर जवाब मांगा था. उन्हें RCB और RR के मैच के दौरान गुवाहाटी में डगआउट में फोन इस्तेमाल करते हुए देखा गया था.

PMOA प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर उनकी शिकायत की गई. इसके बाद, रोमी भिंडर ने बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट के सवालों का जवाब दिया और घटना के पीछे की वजह बताई. लेकिन, ACU उनके जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई, जिसके बाद उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सलाह दी गई.

ये भी पढ़ें: MI के खिलाफ क्यों अलग दिखे अर्शदीप? कोच रिकी पोंटिंग ने ड्रेसिंग रूम की पूरी बात बताई

एक लाख रुपये का जुर्माना

इस दौरान, रोमी भिंडर को जुर्माने के तौर पर एक लाख रुपये भरने का आदेश दिया गया. इसके अलावा, IPL के आने वाले एडिशन में इस तरह के नियम तोड़ने के खिलाफ उन्हें वॉर्निंग भी दी गई. बीसीसीआई ने फिर कहा कि प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया (PMOA) नियमों का पालन करना जरूरी है. इन नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.  

क्या हैं नियम?

IPL की आचार संहिता के मुताबिक, प्लेयर्स और सहयोगी स्टाफ के लिए कड़े नियम बनाए गए हैं. टीम के मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में नहीं. भिंडर ने नियमों का उल्लंघन किया है. उन्हें मैच रेफरी और एंटी करप्शन यूनिट पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. IPL के प्लेयर एंड मैच ऑफिशियल एरिया (PMOA) प्रोटोकॉल के तहत डगआउट, ड्रेसिंग रूम, प्लेयर्स के बैठने का एरिया, थर्ड अंपायर एरिया और मैच रेफरी के रूम में मोबाइल फोन के अलावा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी है. इन जगहों पर सिर्फ टीम एनालिस्ट को सीमित उपकरण यूज करने की छूट है.

IPL 2026 के प्लेयर और मैच ऑफिशियल एरिया प्रोटोकॉल में साफ लिखा है कि PMOA में मोबाइल फोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है. टीम का मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं. सभी प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम पहुंचने के बाद, अपने मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच बंद करके टीम सिक्योरिटी लाइजन ऑफिसर के पास जमा करने होते हैं, जो मैच खत्म होने के बाद प्लेयर्स को वापस किए जाते हैं.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()